फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Betrayed on the election symbol, Congressmen will take revenge: Rajkumar Rawat

चुनाव चिह्न को लेकर छल, बदला लेंगे कांग्रेसी : राजकुमार रावत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Betrayed on the election symbol, Congressmen will take revenge: Rajkumar Rawat
फोटो-
विज्ञापन

चुनावी अभियान शुरू करने से एक दिन पहले मीडिया से रूबरू हुए निर्दलीय
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। चुनावी अभियान शुरू करने से एक दिन पहले निर्दलीय प्रत्याशी और कांग्रेस नेता राज कुमार रावत ने कहा कि अब मैं जनता की अदालत में हूं। जनता को फैसला करना है। इस चुनाव में उनकी लड़ाई भाजपा से है, और किसी से नहीं है। पार्टी के चिन्ह को लेकर उनके साथ जो छल हुआ है उसका बदला जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता लेंगे।
रविवार को राजकुमार रावत मीडिया से बातचीत करते हुए श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू के बयान को लेकर भड़क गए। कहा कि क्या वे मेरी लाश पर रोटी सेकना चाहते हैं। उन्होंने मुझे जीते जी मारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे अपना प्रत्याशी बनाया, मगर चुनाव चिन्ह कूटनीतिक तरीके से चोरी कर लिया गया। अब मैं जनता की अदालत में हूं, जनता को देखना है कि किस तरह मेरी भावना को ठेस पहुंचाई गई है। मुझे रुलाया गया है, पार्टी का चुनाव चिन्ह चुराया है। कांग्रेस के साथ धोखा किया है। कांग्रेसी कभी माफ नहीं करेंगे। रावत ने कहा कि मेरा चुनाव चिन्ह जीप है, और कांग्रेस पार्टी मेरे साथ है। उन्होंने चुनाव चिन्ह के मामले में लखनऊ और मथुरा पुलिस से एफआईआर दर्ज करने को कहा है। उन्होंने प्रशासन पर भी चुनाव चिन्ह को लेकर दोहरा बर्ताव करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने श्याम सुंदर उपाध्याय द्वारा अपने प्रचार में कांग्रेस नेताओं की फोटो का प्रयोग करने पर सवाल उठाए। महानगर अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा ने एक जुटता से इस परिस्थिति का सामने करने की बात की। पूर्व विधायक सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने बताया कि भाजपा की षडयंत्रकारी नीति कहीं भी सफल नहीं है। जिला प्रभारी योगेश तालान ने कहा कि राष्ट्रीय सचिव द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया कि जो भी पार्टी का पदाधिकारी बिटटू का साथ देगा उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसे ब्रज प्रांतीय अध्यक्ष
कांग्रेस के ब्रज प्रांत अध्यक्ष योगेश दीक्षित रविवार को जाम में फंसने के कारण प्रेस वार्ता में समय से नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन प्रत्याशी राज कुमार रावत के साथ हैं।

आज रावत करेंगे यमुना पूजन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने बताया है कि मेयर प्रत्याशी राजकुमार रावत सुबह 8:30 विश्राम घाट पर यमुना महारानी की पूजा करेंगे। इसके बाद सुबह 11:00 बजे चतुर्वेदी समाज वाड़ी धर्मशाला कोतवाली के पीछे बैठक होगी। इसमें राजकुमार रावत तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित महेश पाठक व पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर, जनपद प्रभारी योगेश तालान मौजूद रहेंगे।


राज्य निर्वाचन आयुक्त को प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा पत्र
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी श्याम सुंदर बिटटू द्वारा पार्टी के बड़े नेताओं के नाम का प्रयोग किए जाने के खिलाफ पत्र लिखा है। उन्हाेंने कहा है कि उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। लिहाजा उन्हें पार्टी के नेताओं के नाम का प्रयोग करने से रोका जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed