फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BEO sent them on a tour... BSA stopped the increment of five teachers' salaries.

Mathura News: बीईओ ने भेजा टूर पर...बीएसए ने पांच शिक्षिकाओं की रोकी वेतनवृद्धि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
BEO sent them on a tour... BSA stopped the increment of five teachers' salaries.
मथुरा। खंड शिक्षा अधिकारी ने पांच शिक्षिकाओं को स्काउट गाइड के एडवेंचर कार्यक्रम में पंचमढ़ी में प्रतिभाग करने का आदेश जारी कर दिया, जबकि शिक्षक एसआईआर के साथ ही विद्यालयों के निपुण आकलन में लगे हुए हैं। बीएसए को जानकारी मिली तो उन्होंने शिक्षिकाओं की अनुमति निरस्त करके एक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश जारी कर दिए। अब शिक्षिकाएं परेशान हैं।
विज्ञापन

भारत स्काउट गाइड संस्था के पत्र के आधार पर फरह व मथुरा के खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यभार देख रहे विनय प्रताप ने 31 जनवरी को आदेश जारी किया। इसमें ब्लॉक फरह व मथुरा के विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका गुरु प्यारी सत्संगी, अनीता कुमारी, कमलेश चौहान, माला रानी व सुनीता कुमारी को पंचमढ़ी में 2 फरवरी से होने वाले पांच दिवसीय एडवेंचर प्रोग्राम में प्रतिभाग करने के लिए कार्यमुक्त करने का आदेश किया। शिक्षिका सुनीता कुमारी फरह में एआरपी के पद पर तैनात हैं और इनके ऊपर निपुण आकलन की जिम्मेदारी भी है। मामला बीएसए रतन कीर्ति के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा बीईओ के आदेश को निरस्त कर दिया गया, लेकिन इसकी परवाह न करते हुए शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। इस पर बीएसए ने शिक्षिकाओं को नोटिस जारी कर सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है और एक-एक अस्थायी वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


---
स्काउट गाइड का पत्र बीएसए कार्यालय से आया था, लेकिन उस समय मेरी मां की तबीयत खराब थी। गत दिवस स्वर्गवास हो गया। मानसिक वेदना में होने की वजह से मैं पत्र की भाषा को सही तरीके से नहीं समझ सका था। शिक्षिकाओं को अनुमति निरस्त होने की जानकारी मोबाइल से दी गई, लेकिन तब तक वह ट्रेन में सवार हो चुकी थीं। -- विनय प्रताप, बीईओ फरह/मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed