फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Benefits of Kamdhenu Dairy given to nonaligibles

अपात्रों को दे दिया कामधेनु डेरी का लाभ

Tue, 18 Apr 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Tue, 18 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Benefits of Kamdhenu Dairy given to nonaligibles
एसपी ‌िससिंह बघ्‍ाेल
कामधेनु डेयरी योजना में बड़ी अनियमितता सामने आई है। अफसरों ने अपात्र और अपने चहेतों को इस योजना का लाभ दिया दिया। सोमवार को प्रदेश के पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल ने वेटरनेरी विश्वविद्यालय में इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन


पशुधन मंत्री सोमवार को वेटरनेरी विश्वविद्यालय में दुधारू पशुओं की नस्ल सुधार और ब्रीडिंग के संबंध में हुई बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। पशुधन मंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने कामधेनु डेयरी योजना में मिलने वाला बिना ब्याज के 80 लाख रुपये अपात्र और चहेतों को दे दिया। उन्होंने कहा कि सीमांत किसान और 10-20 गाय पालने वाले गोपालक भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


पशुधन मंत्री ने कहा कि सेक्स सीमेंस स्कीम के तहत अच्छी नस्ल के दुधारू पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान कराया जाएगा। स्पेशल ब्रीडिंग से गाय केवल बछिया और भैंस केवल पड़िया को ही जन्म देगी। इससे दुधारू पशुओं की नस्ल अच्छी होगी और दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा। इस तरह का सीमन तैयार हो चुका है। बैठक में वेटरनेरी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. केएमएल पाठक और पशु वैज्ञानिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु बीमार होने पर घर पहुंचेगा सरकारी डॉक्टर
मुख्यमंत्री पशुधन आरोग्य योजना मेें बीमार पशुओं का घर पर फ्री में इलाज सरकारी चिकित्सक करने जाएंगे। इसके लिए डायल 100 की तर्ज पर पायलट प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी होगा। इसकी लखनऊ से मॉनीटरिंग होगी। पशुओं में खुरपका, मुंहपका की वैक्सीन के साथ थनैला रोग और पेट के कीड़े मारने की दवा दी जाएगी। साथ ही हर पशु का हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed