{"_id":"678bceca1de9d8275e0720fc","slug":"before-taking-charge-the-newly-arrived-dm-reached-the-shelter-of-bankebihari-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: पदभार ग्रहण करने से पहले नवागत डीएम पहुंचे बांकेबिहारी की शरण में, बताया क्या रहेंगी प्राथमिकताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: पदभार ग्रहण करने से पहले नवागत डीएम पहुंचे बांकेबिहारी की शरण में, बताया क्या रहेंगी प्राथमिकताएं
Sat, 18 Jan 2025 09:25 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 18 Jan 2025 09:25 PM IST
सार
नवागत जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि भगवान कृष्ण की लीला स्थली में उन्हें सेवाकार्य करने का दोबारा अवसर प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में नवागत डीएम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वृंदावन में नवागत जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह शनिवार को पदभार ग्रहण करने से पहले ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की विधिविधान से पूजा अर्चना कर दर्शन किए। सेवायत गोस्वामियों ने उन्हें ठाकुरजी का प्रसादी पटुका, माला और प्रसाद भेंट किया।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को आगरा मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। इनके स्थान पर चंद्रप्रकाश सिंह को मथुरा का डीएम बनाया गया है। नवागत डीएम ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। वह मथुरा में एमवीडीए में उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि भगवान कृष्ण की लीला स्थली में उन्हें सेवाकार्य करने का दोबारा अवसर प्राप्त हुआ है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार विकास और स्वच्छता को लेकर कार्य किया जाएगा।