फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Be careful, don't blindly trust anyone.

Mathura News: सावधान रहें, आंखे मूंदकर न करें किसी पर भरोसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Be careful, don't blindly trust anyone.
वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के बहाने वृंदावन बुलाकर युवती से दुष्कर्म की घटना ने वृंदावन ही नहीं आसपास के जिलों में भी खलबली पैदा कर दी। सोशल मीडिया के माध्यम से मिले किसी भी व्यक्ति पर एकदम विश्वास करने वालों के लिए यह घटना एक सबक है। मथुरा के एसएसपी ने स्पष्ट किया कहा है कि सोशल मीडिया पर संपर्क में आकर किसी पर आंखें मूंदकर विश्वास कतई न करें।
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर साइबर ठग भी सक्रिय रहते हैं, जो संतों से मिलाने के नाम ठग भी सकते हैं। ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि सोशल मीडिया के जरिए किसी से मिल रहे हैं तो उनके बताए किसी भी स्थान पर रात को न रुकें। सर्वप्रथम तो पूरी जांच परखकर ही उससे मिलने के लिए जाएं। जरा भी शक हो तो सीधे पुलिस से संपर्क करें। 112 नंबर पर पुलिस से संपर्क किया जा सकता है। कुछ ही मिनटों में पुलिस सहायता के लिए आपके पास होगी।
विज्ञापन

विदित हो कि आगरा की युवती का परिचय इंस्टाग्राम के जरिए सुंदरम राजपूत नाम के युवक से हुआ। सुंदरम से उसकी चर्चा संत प्रेमानंद से मिलने को लेकर हुई। उसने उसे धोखे से बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पूर्व में भी इस तरह से कई मामले में प्रकाश में आ चुके हैं, जिसमें सोशल मीडिया से दोस्ती होती है और फिर धोखे से दुष्कर्म या ब्लैकमेलिंग का शिकार होना पड़ा है। मथुरा ही नहीं, अन्य जनपदों में भी ऐसी शिकायतें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed