फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Be careful, dengue larvae are growing in refrigerators and coolers in homes.

Mathura News: सावधान, घरों में फ्रिज-कूलरों में पनप रहा डेंगू का लार्वा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Be careful, dengue larvae are growing in refrigerators and coolers in homes.
- डेंगू के 5 और मरीज मिले, चिकित्सा विभाग ने घरों में साफ पानी को इकट्ठा नहीं रहने देने की अपील की
विज्ञापन

-जनपद में 20 पहुंची डेंगू रोगियों की संख्या

संवाद न्यूज एजेंसी

मथुरा। डेंगू का लार्वा आपके घरों में और आसपास ही पनप रहा है। फ्रीज-कूलर, खाली गमलों, छत पर रखी पानी की टंकियों में जमा पानी इस मच्छर की प्रमुख शरण स्थलियां हैं। साफ पानी में पाया जाने वाला यह मच्छर आपकी लापरवाही का फायदा उठाकर ही घर में किसी न किसी को रोगी बना रहा है। जिले में डेंगू बुखार के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखकर चिकित्सा विभाग ने घरों में साफ पानी इकट्ठा नहीं रहने देने की अपील की है। जनपद में बृहस्पतिवार को डेंगू के पांच 5 और रोगी संक्रमित मिले, जिन्हें मिलाकर अब रोगियों की संख्या 20 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में पाया गया है कि घरों में फ्रिज की ट्रे और कूलरों में डेंगू के लार्वा मिले हैं।

बृहस्पतिवार को जो पांच नए रोगी मिले हैं, उनमें से तीन बलदेव क्षेत्र में, एक कोसीखुर्द और एक शहरी क्षेत्र में वार्ड नंबर 4 की शिवनगर कॉलोनी में मिला। इन रोगियों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रोगियों सहित आसपास के घरों में सर्वे किया। इन घरों में मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव कराया गया और साथ ही फॉगिंग भी कराई गई।
विज्ञापन


नाले-नालियों और तालाब के पानी में मिला लार्वा
स्वास्थ्य विभाग की जांच में नाले-नालियों और तालाब में भी लार्वा भी पाया गया। कोसीखुर्द सहित अन्य कई स्थानों पर रोगियों के घरों में फ्रिज की ट्रे और कूलर के पानी में डेंगू का लार्वा पाया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अब तक मिले रोगियों के घरों में ही डेंगू का लार्वा मिला है। लोग फ्रिज और कूलर के पानी की सफाई में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूलर के पानी में डालें तेल
घर में बड़ा कूलर है और इसके पानी को साफ करने में दिक्कत हो रही है तो कूलर के पानी में दो ढक्कन सरसों का अथवा अन्य कोई तेल डाल दें। इससे पानी में तेल की सतह बन जाएगी और पानी में ऑक्सीजन न जाने की वजह से लार्वा पनप नहीं पाएगा।


देहात क्षेत्र में सफाईकर्मी बरत रहे लापरवाही

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि देहात क्षेत्र में काफी गंदगी देखने को मिल रही है। नाले-नालियों और तालाबों में गंदगी है। इनमें मच्छरों के लार्वा पनप रहे हैं। इन क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मी अपना काम सही से नहीं कर रहे हैं। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी को भी पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed