फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BCCI will set up a fan park in Mathura for the fourth time

Mathura News: चौथी बार मथुरा में फैन पार्क लगाएगा बीसीसीआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
BCCI will set up a fan park in Mathura for the fourth time
मथुरा। आईपीएल 2025 का आगाज हो चुका है। हर ओर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। खेल प्रेमियों के इस उत्साह को और बढ़ाने के लिए बीसीसीआई ने खास तैयारी की है।
विज्ञापन

अमरनाथ क्रिकेट ग्राउंड पर 5 व 6 अप्रैल को बीसीसीआई की ओर से मथुरा क्रिकेट संघ के सहयोग से फैन पार्क तैयार होगा। यहां खेल प्रेमी 32 बाई 16 फुट की स्क्रीन पर आईपीएल का लाइव प्रसारण देखेंगे। मथुरा क्रिकेट संघ के सचिव कमल चावला ने बताया कि टाटा आईपीएल फैन पार्क विभिन्न राज्यों के 50 से अधिक शहरों में आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में आगरा, गाजीपुर व मेरठ और मथुरा में फैन पार्क लगना तय हुआ है। चौथी बार मथुरा को फैन पार्क के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

मथुरा में तय तिथियों में दोपहर दो बजे से रात 12 बजे तक फैन पार्क सजेगा। पांच अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली केपिटल्स, पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स और छह अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस के मुकाबलों का आनंद खेल प्रेमी उठाएंगे। फैन पार्क में संगीत, मनोरंजन, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने का किड्स जोन और वर्चुअल बल्लेबाजी जोन, फेस-पेंटिंग जोन, चीयर-ओ-मीटर और 360 डिग्री फोटो बूथ आदि होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed