फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   barsana holi

राधा के लिए श्यामाश्याम ने बरसाना में खेली थी लठामार होली

Mon, 24 Feb 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
barsana holi
मथुरा। बरसाना में लठामार होली खेलते हुरियारे व हुरियारिनें (फाइल फोटो)। - फोटो : MATHURA
बरसाना (मथुरा)। नंद लाल सामरे ने राधा के लिए बरसाना में लठामार होली खेली थी। बात फागुन मास की है। जब राधा जी सखियों के साथ पनघट पर बैठी थीं। श्रीकृष्ण की लीलाओं के वर्णन में चिंतन व मनन में मगन हुए ध्यान में थीं, तभी एक सखी ने पानी के कुछ छींटे उन्हें मार दिए। साथी सखियां आपस में एक-दूसरे को पानी के छींटे मारने लगीं। सखियों संग राधा के मन में सिहरन उठी एवं उमंग सी जगी, तभी ललिता बोल उठीं कि यह कार्य श्रीकृष्ण संग क्यों न करें और हो हो कर होली खेलैं, तभी से श्रीकृष्ण ने राधा व सखियों से होली खेली।
विज्ञापन

यह फागुन माह की सप्तमी थी। राधा संग सखियों ने अष्टमी के दिन दो सखियों को नंदगांव अपने कान्हा के लिए हो हो (होली) खेलने के लिए निमंत्रण भेजा। उधर, कान्हा ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए बोले कल नवमी को हो हो खेलने सखाओं के साथ आऊंगा। सखी बरसाना पहुंच कर राधा जी को कान्हा के हो हो खेलने आने का समाचार सुनाती हैं और खुशी में लड्डू बांटती हैं। इसी दिन लड्डू होली की मान्यता जीवंत है। नवमी के दिन नंदलाल सखाओं के साथ हो हो खेलने बरसाना आते हैं और हो हो कर के राधा व सखियों संग हो हो खेलते हैं। हो हो खेलते-खेलते कान्हा ने कहा हो हो ले खेलो तभी से हो हो हुआ होली फिर रंग गुलाल व फूलों की छड़ी से द्वापर काल में राधाकृष्ण ने होली खेली। उसी परंपरा को आज भी जीवंत किए हुए हैं। बरसाना में 3 मार्च को लड्डू होली व 4 मार्च को लठामार होली खेली जाएगी।
विज्ञापन

राधाकृष्ण ने नंदगांव-बरसाना में लीलाएं की हैं। इसमें से एक लठामार होली भी जिसको अभी दोनों गांव के लोग जीवंत किए हैं। आज भी होली खेलने के दौरान राधाकृष्ण के होने का अहसास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधव गोस्वामी
लठामार होली की द्वापर काल में श्यामाश्याम राधारानी ने खेली थी। उसी परंपरा को आज हम जीवंत किए हैं।
महेश चंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed