{"_id":"647641b53a53d88d9305cdf4","slug":"barauli-power-station-besieged-and-locked-out-staff-held-hostage-mathura-news-c-29-1-mtr1013-81989-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बरौली बिजलीघर का घेराव कर तालाबंदी की, स्टाफ को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बरौली बिजलीघर का घेराव कर तालाबंदी की, स्टाफ को बंधक बनाया
विज्ञापन
बलदेव। क्षेत्र में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मंगलवार को बरौली बिजलीघर का घेराव, नारेबाजी करते हुए तालाबंदी कर दी। धरना देते हुए एसएसओ व लाइनमैन को बंधक बना लिया।
किसानों ने कहा कि उन्हें समय पर विद्युत आपूर्ति मिलनी चाहिए, बिना बिजली के वह पानी की समस्या से परेशान हैं। नगला डियोढिया का ट्रांसफार्मर कई माह से खराब है। बिल माफी की घोषणा झूठी साबित हो रही है। अभी भी बिल किसानों पर आ रहे हैं। किसानों को छला गया है। उन्हें बिल संशोधन के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो प्रदर्शन तेज किया जाएगा। जेई अशोक शर्मा व पुलिस ने किसानों को समझाया। जेई अशोक शर्मा ने ट्रांसफार्मर एवं खराब केबिल को अविलंब बदलवाने का आश्वासन दिया।
धरने में भाकियू टिकैत के प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र परिहार, जगदीश परिहार, ललित शर्मा, गिर्राज परिहार, योगेश सिंघल, नीतू सिंह, शेखर, योगेश अस्थाना, प्रमोद कोयण, सत्यवीर सिंह, सुमित परिहार, उदयवीर सिंह, मेहताब सिंह, हरिपाल, बच्चू सिंह, रोहतास, वेदांत उपाध्याय, बॉबी, राजू, सत्यवीर, बबलू, सुरेश, महेश, भूरा आदि शामिल रहे।