फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Baraat halls will be constructed in 5 gram panchayats with Rs 20 crore

Mathura News: 5 ग्राम पंचायतों में 20 करोड़ से बनेंगे बरातघर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Baraat halls will be constructed in 5 gram panchayats with Rs 20 crore
मथुरा। जिला पंचायत राज विभाग ने 5 ग्राम पंचायतों में बरातघर बनाने की योजना बनाई है। इस कार्य पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में 495 ग्राम पंचायत हैं, इनमें से ज्यादातर ग्राम पंचायतों में बरातघर विकसित हो चुके हैं। ऐसे में गोवर्धन के अडींग, छाता के पैगांव, मांट के नगला हिमायूंदेह और बलदेव के ततरौता और तोस ग्राम पंचायत में बरातघर बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। डीपीआरओ व परियोजना निदेशक एके उपाध्याय ने बताया है कि ग्राम पंचायतों में बरातघरों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी। यह परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।


बरातघरों में होंगी ये सुविधाएं
- बरातघर का डिजाइन आधुनिक होगा। इससे मेहमानों को सुखद अनुभव मिलेगा।
- स्मार्ट होम सुविधाएं शामिल की होंगी। जैसे-स्मार्ट लाइटिंग, तापमान नियंत्रण, और सिक्योरिटी सिस्टम।
- वाई-फाई और इंटरनेट सुविधा भी उपलब्ध होगी।
- मॉड्यूलर किचन और डाइनिंग एरिया होगा।
- पार्किंग और सिक्योरिटी समेत अन्य सुविधाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed