फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bar elections today, voting will be held for 33 candidates

Mathura News: बार चुनाव आज, 33 प्रत्याशियों के लिए होगा मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bar elections today, voting will be held for 33 candidates
मथुरा। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। चुनाव मैदान में विभिन्न पदों के लिए 33 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए एसएसपी स्तर से पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बार में पंजीकृत करीब 2900 मतदाता अपने प्रतिनिधियों के लिए मतदान करेंगे। मतगणना शनिवार को होगी। इससे पहले शुक्रवार को जनरल सभा का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के सामने अपना एजेंडा पेश किया। इसके लिए सभी प्रत्याशियों को पांच-पांच मिनट दिए गए।
विज्ञापन


मतदान केंद्र में प्रत्याशी एवं उसके एक सहायक को ही रहने की अनुमति दी गई है, ताकि मतदेय स्थल पर भीड़ एकत्र न हो सके। एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि बार चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कचहरी पर परिसर में बैरिकेडिंग: मतदान के लिए कचहरी परिसर में बैरिकेडिंग कर दी गई है। साथ ही बार द्वारा सभी तैयारियां को अंजाम दे दिया गया है। चुनाव अधिकारी एवं अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताय कि चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। गेट नंबर 3 से वोटर का प्रवेश होगी और गेट नंबर 2 से अधिवक्ता वोट देकर बाहर निकलेगा।
विज्ञापन


कौन-कौन प्रत्याशी
अध्यक्ष: मदन गोपाल सिंह, त्रिलोकचंद शर्मा, राजकुमार उपाध्याय, कन्हैया लाल शर्मा, राघवेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा
उपाध्यक्ष: विमल कुमार यादव, गिर्राज सिंह बघेल, उमेश चंद्र शर्मा, मदन मोहन पांडे, सुरेंद्र कुमार चतुर्वेदी, भानु प्रकाश गौतम, देवेंद्र सिंह इंसान व संजय शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव: भानु प्रताप सिंह, गोपाल गौतम आई, विक्रम सिंह, शिव कुमार लवानियां व पूजा वर्मा
संयुक्त सचिव: दीपक गुप्ता, नोवल तोमर, सुनील शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुशील सागर, रुचि गौतम
ऑडिटर: यशवंत सिंह, देवकीनंदन शर्मा, मधु भार्गव व योगेश कुमार तिवारी
कोषाध्यक्ष: बृजेश शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, पंकज कुमार गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed