{"_id":"672d0b31f51217ab96010e34","slug":"bar-association-elections-today-35-candidates-in-the-fray-mathura-news-c-369-1-mt11009-120423-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बार एसोसिएशन का चुनाव आज, 35 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बार एसोसिएशन का चुनाव आज, 35 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन
मथुरा। बार एसोसिएशन चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक मतदान होगा। तीन हजार से अधिक अधिवक्ता 35 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। अगले ही दिन मतगणना होगी।
बृहस्पतिवार की दोपहर से बार एसोसिएशन के हाल में जरनल हाउस हुआ, जिसमें अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा अपनी उपलब्धियां बताई गईं। पिछली रिज्यूम से बेहतर साबित करने का भरसक प्रयास किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कई बार रिज्यूम का विरोध भी किया। चुनावी मैदान में उतरे 35 प्रत्याशियों ने चुनावी घोषणा पत्र की जानकारी देकर अधिवक्ताओं से लुभावने वादे किए। साथ ही किसी ने अधिवक्ताओं की आमदनी बढ़ाने पर जोर दिया तो किसी ने सुविधा मुहैया कराने का भरोसा दिया।
इसके बाद एक-एक कर अधिवक्ताओं से वोट मांगे। अध्यक्ष मदन गोपाल सिंह एवं सचिव गोपाल गौतम आई ने शुक्रवार को होने वाले वार्षिक चुनाव के संबंध में पूर्ण जानकारी दी और बताया कि सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जिसके लिए बार एसोसिएशन द्वारा सभी तैयारी कर ली गई हैं। शनिवार को मतगणना होगी। इस दौरान जनरल हाउस में सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।