फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bankebihari temple corridor will not be tolerated at any cost

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bankebihari temple corridor will not be tolerated at any cost
कॉरिडोर को लेकर हुए बैठक में मौजूद संतजन।  - फोटो : mathura
वृंदावन। धर्म रक्षा संघ की एक विशेष धर्म सभा का आयोजन शनिवार को हनुमान टेकरी आश्रम, वृंदावन में किया गया। अध्यक्षता महंत दशरथ दास महाराज ने की। धर्म सभा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित बांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर का विरोध किया गया। संतों और ब्रजवासियों ने इस निर्णय को तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि संघ ने 2015-16 में भी अखिलेश सरकार द्वारा बांकेबिहारी और विंध्याचल मंदिर का पुरजोर विरोध किया था और अंततः सरकार को अपना आदेश वापस लेना पड़ा था। राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य ज्ञानेश महाराज ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने तीखा बयान देते हुए कहा कि भारत वर्ष में किसी भी मंदिर को सरकार द्वारा अपने कब्जे में लेना औरंगजेबी कार्रवाई के समान है। सरकार का उद्देश्य मंदिरों की आमदनी पर नियंत्रण पाकर उसमें भ्रष्टाचार करना है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज, महंत मधु मंगल शुक्ला, महंत देवानंद महाराज, श्रीदास प्रजापति, अजय शर्मा, अमरेश पुण्डीर, समीर शुक्ला, नीरज गौतम, गोविंद खंडेलवाल, आकाश गोस्वामी, आलोक शर्मा, देव गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed