{"_id":"66b4a11651cc0d8f93004748","slug":"banke-bihari-doors-open-for-12-hours-for-darshan-preparation-for-crowd-management-on-janmashtami-2024-2024-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banke Bihari Mandir: जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के पट खुलने का बदलेगा समय, भीड़ प्रबंधन की जानें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banke Bihari Mandir: जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के पट खुलने का बदलेगा समय, भीड़ प्रबंधन की जानें तैयारी
Thu, 08 Aug 2024 04:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:12 PM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। भीड़ प्रबंधन के लिए हाईकोर्ट ने बांकेबिहारी कॉरिडोर की रिव्यू पिटीशन पर सुनवाई के दौरान सरकार से जवाब मांगा है, जिस पर बांकेबिहारी के दर्शन की अवधि 12 घंटे करने का कोर्ट से अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
श्री बांके बिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर भीड़ प्रबंधन के इंतजामों की जानकारी आज मथुरा प्रशासन हाईकोर्ट के समक्ष सरकार के अधिवक्ता के माध्यम से रखेगा। बांक बिहारी कॉरिडोर की रिव्यू पिटीशन पर 5 अगस्त को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सरकार से इस संबंध आठ अगस्त को जवाब मांगा था।
विज्ञापन
प्रशासन ने जवाब की रिपोर्ट तैयार की है। इसमें भीड़ प्रबंधन के इंतजामों के बारे में बताया गया है। साथ ही चार अन्य बिंदु भी लिखे हैं, जिसमें पहला बिंदु मंदिर की समय अवधि बढ़ाने की मांग से संबंधित है। इसमें कहा है कि दर्शन का समय अभी सुबह और शाम की पाली में सवा आठ घंटे के करीब है। इसे हमेशा के लिए 12 घंटे करने की अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा बांकेबिहारी को गर्भगृह के बजाए जगमोहन में विराजित कराने, मंदिर परिसर के अंदर भीड़ नियंत्रण को बैरिकेडिंग कराने, साल में एक बार जन्माष्टमी की रात को होने वाली मंगला आरती की लाइव स्ट्रीमिंग कराने संबंधी आदेश देने का अनुरोध किया है।
वहीं, भीड़ प्रबंधन के तहत किए इंतजामों के विषय में रिपोर्ट में लिखा है कि जन्माष्टमी पर्व को लेकर वाहन पार्किंग बनाई गई हैं। जूता घर, प्रवेश और निकासी द्वार के इंतजाम किए गए हैं। वहीं, मंगला आरती के समय 500 के करीब लोगों को ही परिसर में प्रवेश देने और आरती के बाद धीरे-धीरे अन्य श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश के इंतजाम किए जाएंगे।