{"_id":"5ed298fc8ebc3e909726aa5c","slug":"bank-loot-robery-crime-master-mind-mathura-police-mathura-news-agr4440779124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक लूट का मास्टर माइंड सम्राट एसटीएफ के निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक लूट का मास्टर माइंड सम्राट एसटीएफ के निशाने पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में दिन दहाड़े हुई 21 लाख की लूट का मास्टर माइंड सम्राट गुुर्जर अब एसटीएफ के निशाने पर है। एसटीएफ ने मथुरा सहित अन्य राज्यों की मास्टर माइंड की कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है। उधर, मथुरा पुलिस भी शातिर अपराधी के लोकल कनेक्शन को तलाश रही है। पुलिस का मानना है कि मास्टर माइंड अब गैंग बनाकर वारदात करवाने का काम करता है।
लॉकडाउन के दौरान भी बदमाशों ने दामोदरपुरा की ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त को निशाना बनाया था और दिन दहाड़े 21 लाख रुपये लूट ले गए थे। पुलिस ने हालांकि बदमाशों की कमजोर नस पकड़ते हुए मात्र 48 घंटे में ही खुलासा कर दिया था, परंतु पुलिस शातिर मास्टर माइंड सम्राट गुर्जर तक नहीं पहुंच सकी। मास्टर माइंड की बहन और भतीजे सहित दो अन्य को भी पुलिस ने जेल भी भेज दिया, परंतु पुलिस ने जिसे गैंग का सरगना दिखाया उसे नहीं पकड़ सकी। बदमाश पर दबाव बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। अब एसटीएफ ने अपना जाल फैलाना शुरू कर दिया है।
इस मामले में एसटीएफ ने रुचि लेना शुरू कर दिया है। उसने शातिर का आपराधिक इतिहास तथा काम करने का तरीका मथुरा पुलिस रिकार्ड से लेकर काम शुरू कर दिया है। मास्टर माइंड के कई ठिकानों पर तलाश की गई है, परंतु वह हाथ नहीं लग सका है। एसपी क्राइम राधेश्याम ने बताया कि इस मामले में एसटीएफ सहित सभी क्राइम ब्रांच मास्टर माइंड की तलाश कर रहीं हैं।
विज्ञापन
बैंक कनेक्शन खोजने में असफल रही पुलिस
पुलिस बैंक लूट की वारदात को खोलने में भले ही कामयाब रही हो, परंतु पुलिस अधिकारी बदमाशों के बैंक कनेक्शन को खोलने में असफल रहे। उनके द्वारा दूसरे बैंक के मैसेंजर को ही बैंक की सारी जानकारी देने का जिम्मेदार बताया है। जबकि लूट के मामले में बदमाशों को बहुत सी जानकारियां ऐसी भी थीं जो सिर्फ बैंक का कर्मचारी ही बता सकता है। शुरुआत में पुलिस अधिकारी बैंक के ही कुछ कर्मचारी और अधिकारियों पर शक कर रहे थे, परंतु अचानक यू टर्न लेकर इस तथ्य की तहकीकात नहीं की। जांच अधिकारी का कहना है कि अभी जांच चल रही है, अन्य तथ्य प्रकाश में आने मेें पर पूछताछ की जाएगी।