फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bank is not giving loan of 10 lakhs on Prime Minister's scheme

बैंक नहीं दे रहीं प्रधानमंत्री योजना पर १० लाख का ऋण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bank is not giving loan of 10 lakhs on Prime Minister's scheme
मथुरा। उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी। भारी वाहनों की एंट्री को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था पर व्यापारियों ने सवाल उठाए तो प्रधानमंत्री द्वारा घोषित व्यापारिक ऋण योजना में आवेदनों पर बैंकों की अनदेखी का मामला रखा गया। औद्योगिक क्षेत्र की परंपरागत समस्या सड़क, बिजली, पानी, जल भराव से एक बार फिर अधिकारियों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एकल मेज योजनांतर्गत विद्युत एवं अन्य विभागों को प्रेषित औद्योगिक प्रार्थना पत्र, औद्योगिक साइट ए व बी में क्षेत्र की सफाई कराने, भूखंड सं-3 व एफ-4 औद्योगिक क्षेत्र साइट बी में खंडेलवाल ओर्गोसोल प्रालि की समस्या, साइट ए औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों का अनुरक्षण, अग्निशमन विभाग द्वारा विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में फायर ऑडिट, औद्योगिक इकाइयों के प्रदूषण, औद्योगिक क्षेत्र कोसी कोटवन में समस्याओं, गौर उद्योग केंद्र एनएच-2 माहेश्वरी अस्पताल के पीछे आम रास्ते पर जेनरेटर रखकर रास्ता बंद करने आदि अनेक समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, व्यापारी नेता रमेश चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी, प्रदीप दाल वाले, ताराचंद्र अग्रवाल, संतोष चौधरी, अखिलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed