फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bandit with bounty of Rs 25,000 arrested in encounter

Mathura News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी दस्यु गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Bandit with bounty of Rs 25,000 arrested in encounter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धौलपुर। जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के अरुआ नाला व बीलोनी गांव के जंगलों में शनिवार रात पुलिस की दस्यु कल्ला गिरोह के साथ मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से 25 हजार का इनामी डकैत कल्ला उर्फ करुआ घायल हो गया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर 25-25 हजार के इनामी दो डकैत अजीत और कल्याण फरार हो गएं। पुलिस टीम भागे डकैतों की तलाश कर रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार रात सूचना मिली कि 25-25 हजार के इनामी तीन डकैत कल्ला उर्फ करुआ, अजीत ठाकुर व कल्याण ठाकुर नाला और बीलोनी गांव के जंगलों के पास छुपे हुए हैं। पुलिस के पहुंचने पर डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से बीलोनी निवासी कल्ला घायल हो गया। घायल बदमाश कल्ला उर्फ करुआ को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि 25 हजार के इनामी डकैत कल्ला उर्फ करुआ के खिलाफ राजस्थान, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में डकैत पर हत्या के प्रयास, लूट, नकबजनी, रंगदारी, चोरी, मारपीट डकैती जैसे संगीन मामलों के कई केस दर्ज हैं। डकैत कल्ला उर्फ करुआ, अजीत ठाकुर, कल्याण ठाकुर, विष्णु ठाकुर एवं लालू ठाकुर ने 22 दिसंबर 2023 को सैपऊ थाना इलाके के करीमपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े लूट के इरादे से फायरिंग की थी। घटना को अंजाम देने के बाद पांचों फरार हो गए थे। 25-25 हजार के इनामी डकैत विष्णु ठाकुर एवं लालू ठाकुर को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फरार हुए अजीत ठाकुर और कल्याण ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed