{"_id":"6a0e149035b977f0fe0a3e0e","slug":"ban-imposed-on-summer-camps-as-well-mathura-news-c-369-1-mt11022-146658-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गर्मी में समर कैंपों पर भी लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गर्मी में समर कैंपों पर भी लगाया प्रतिबंध
विज्ञापन
मथुरा। भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी विद्यालयों में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान समरकैंपों को भी स्थगित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि इस अवधि में स्कूल परिसर में किसी भी प्रकार के समरकैंप, एक्स्ट्रा क्लास, खेलकूद या सांस्कृतिक आयोजनों पर रोक लगा दी गई है। विद्यालयों को ऑनलाइन माध्यम से या अभिभावकों को बुलाकर गृहकार्य देने को कहा गया है। किसी भी स्थिति में छात्रों को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। भीषण गर्मी और तेज धूप से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। दिन निकलते ही सूरज की तपिश ऐसी लगती है, जैसे आसमान से अंगारे बरस रहे हों। दोपहर होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। बीते दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी से अब इंसानों के साथ साथ पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल हो रहा है। ऐसे में ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा लगा रहे श्रद्धालु भी सुबह और शाम को चल रहे हैं। दोपहर में तेज धूप के कारण उनके पांव भी रुक रहे हैं। संवाद
लाइन में फॉल्ट आने से बिजली रही गुल
राया। गोकुल से राया उपकेंद्र आ रही विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से कस्बा की बिजली आपूर्ति घंटों तक बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार की रात गोकुल से राया आ रही लाइन में अचानक फॉल्ट आ गया। जानकारी मिलते ही बिजली कर्मी फॉल्ट को तलाशने में जुट गए। हालांकि देर रात तक कर्मियों ने फॉल्ट को खोज कर ठीक कर दिया, लेकिन तब तक गर्मी में बिजली न मिलने से लोगों का हाल बेहाल हो गया। संवाद