फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   balram ji the king of brij

कृष्ण ने बलराम को बनाया था ब्रज का राजा : अखंडानंद

Wed, 28 Aug 2019 12:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
balram ji the king of brij
मथुरा। बलदेव में भागवत कथा के दौरान आरती करते श्रद्धालु। - फोटो : MATHURA
बलदेव (मथुरा)। भागवत वक्ता स्वामी अखंडानंद सरस्वती ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बड़े भाई बलदाऊ को ब्रज का राजा बनाया था। उन्होंने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए बलदाऊ को दायित्व सौंपा था।
विज्ञापन

अखंडानंद सस्वती ब्रज के राजा ठाकुर दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रही नौ दिवसीय कथा में व्यासपीठ से प्रवचन कर रहे थे। पहले दिन की कथा में बताया कि कृष्ण के बड़े भाई बलदेव जी का जन्म बलदेव में हुआ था।
विज्ञापन

बलदेव में नंदबाबा की गौशाला थी, जब भगवान श्री कृष्ण मथुरा छोड़कर द्वारिका चले गए थे तब बलदेव जी को यह कहकर द्वारिका साथ आने से मना कर दिया था कि अगर हम दोनों ही यहां से चले गए तो इन ब्रज वासियों का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब भगवान श्री कृष्ण ने बलराम जी को ब्रज का राजा बनाया और ब्रजवासियों की रक्षा करने को कहा। तभी से बलदेव जी को ब्रजराज के नाम से भी पुकारते हैं। इस दौरान दाऊजी मंदिर के रिसीवर रामकटोर पांडेय, बच्चन लाल, काकाजी, बैकुंठ नाथ पांडेय, रामबहादुर पांडेय, राजेश पांडेय, गोकुलेश पांडेय, कन्हैया पांडेय, पुनीत पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed