फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   balmiki ki jayanti

धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती

Mon, 14 Oct 2019 01:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
balmiki ki jayanti
मथुरा। बाल्मीकि जयंती के अवसर पर बाल्मीकि वाटिका से निकाली गई शोभायात्रा में झांकी के आगे चलते स - फोटो : MATHURA
मथुरा। रविवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों के साथ निकाली। बैंड-बाजे के साथ खूबसूरत झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। वाल्मीकि वाटिका से निकली झांकी में कृष्णानगर से भी कई झांकियां शामिल हुईं।
विज्ञापन

शोभायात्रा से पूर्व भरतपुर गेट स्थित वाल्मीकि वाटिका पर महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा पूजा अर्चना की गई। यहां से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा वाल्मीकि वाटिका से भरतपुर गेट से चौक बाजार, छत्ता बाजार, होलीगेट फिर भरतपुर गेट और वाल्मीकि वाटिका पर जाकर समापन हुआ। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि की भव्य झांकी के अलावा राधा कृष्ण राम सीता हनुमान, भोलेनाथ के अलावा अन्य देवी देवताओं की झांकी भी निकाली गई ।
विज्ञापन

नगर को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छ भारत मिशन का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ. मुकेेश आर्य बंधु, डॉ. ललित मोहन, कुंवर नरेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश कर्दम, बसपा अध्यक्ष हेंमत कुमार, श्याम मुरारी चौहान, महेंद्र चौधरी, मलिक अरोड़ा डॉ. एसपी सिंह, इंदर पहलवान, राजेश मिस्त्री, अरुण देव कश्यप, बंटी चौटेला मौजूद रहे। कृष्णा नगर से भी शोभायात्रा में झांकियां निकाली गईं। इन झांकियों की सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कमल सिंह, सेवानिवृत्त उप नगर आयुक्त विनोद चंद्रा ने दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर अर्जुन सिंह चौहान, भोले करोसिया, राहुल चक्रवर्ती, रोहताश, रिक्की आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाल्मीकि जी के पद चिह्नों पर चलने का लिया संकल्प
मथुरा। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा होलीगेट पर विचार गोष्ठी की गई। महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए कुरीति को समाप्त करना अति आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि पं. कमल कांत उपमन्यु ने वाल्मीकि समाज को वीर की उपाधि दी। अध्यक्ष महेश काजू ने समाज को एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम मेें सतीश, अजय सनवाल, लक्ष्मन प्रसाद आनंद, राहुल सनवाल के अलावा ओम प्रकाश सनवाल, शरणानंद, विनेश सनवाल, कन्हैया लाल चंदेल, नीरज सनवाल, गब्बर चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed