फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Baldev became APF commissioner after passing UPSC exam and achieved 48th rank who belong to Mathura

UPSC Result: मथुरा के बल्देव ने हासिल की 48वीं रैंक, बने एपीएफ कमिश्नर; लोगों ने दी बधाई

Tue, 16 Jul 2024 04:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jul 2024 04:57 PM IST
सार

UPSC Result: मथुरा के बल्देव ने सहायक भविष्य निधि आयुक्त की परीक्षा में 48वीं रैंक हासिल की। वह एपीएफ कमिश्नर बने। लोगों ने उन्हें बधाई दी। 

विज्ञापन
Baldev became APF commissioner after passing UPSC exam and achieved 48th rank who belong to Mathura
बल्देव कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सहायक भविष्य निधि आयुक्त (एपीएफ कमिश्नर) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। यह विभाग श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत आता है। इसमें सफल अभ्यर्थियों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में तैनाती मिलेगी।

विज्ञापन


इसमें मथुरा के नंदगांव निवासी बल्देव कुमार ने सफलता हासिल की है। एपीएफसी (असिसटेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर) की परीक्षा में ऑल इंडिया में 48वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार व क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। परिणाम आने के बाद लोगों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


जाटव मोहल्ला निवासी मोतीराम के छोटे बेटे बल्देव ने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। उन्होंने दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर यूपीएससी की तैयारी की। उनकी शिक्षा की बात करें तो पालीवाल स्कूल कोसीकलां से हाईस्कूल, और कामां राजस्थान के राजकीय इंटर कालेज इंटर मीडिएट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बीकॉम की पढ़ाई डीएवी कॉलेज, फरीदाबाद से की। उनके भाई मनोज कर्दम ने बताया कि बल्देव अभी तैयारी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा में अच्छी रैंक लाकर आईएएस, आईपीएस बनना है। इस अवसर पर भीम चैधरी, चेयरमैन प्रतिनिधि, भुल्ली ठेकेदार, सोनवीर दरोगा, चरन सिंह, हरचंद लोहकना आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed