{"_id":"67c0ba1a792e604bf301f417","slug":"badalata-mausam-logon-kee-sehat-kar-raha-kharaab-mathura-news-c-369-1-mt11008-125812-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बदलता मौसम लोगों की सेहत कर रहा खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बदलता मौसम लोगों की सेहत कर रहा खराब
विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल में मरीजों को देखते सीनियर डॉक्टर डॉ. रवि महेश्वरी। संवाद
- फोटो : mathura
मथुरा। इस समय बदलता मौसम बुजुर्गों की सेहत खराब कर रहा है। सुबह-शाम की हल्की सर्दी व दिन की तेज धूप स्वास्थ्य पर असर डाल रही है। लापरवाही की वजह से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
जिला अस्पताल में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को मेडिसन विभाग की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी गई। यहां 250 से ज्यादा मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसमें से अधिकांश मरीज सर्दी, वायरल बुखार से ग्रसित थे।
अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि इन दिनों मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। दिन में तापमान अधिक तो शाम को गिरावट हो जाती है। दिन में तापमान अधिक होने से लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। इसके चलते बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ओपीडी खुलने से पहले ही मरीज पहुंचना शुरू हो गए थे। इस दौरान मेडिसन विभाग की ओपीडी में ही 250 से ज्यादा मरीज आए। अस्पताल की सभी ओपीडी में 1160 मरीजों ने पर्चे बनवाकर चिकित्सकों से परामर्श और उपचार लिया।
विज्ञापन
सीनियर फिजिशियन रवि महेश्वरी ने बताया कि मौसम में परिवर्तन हो रहा है। सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चे अस्पताल में आ रहे हैं। सावधानी बरतने की विशेष जरूरत है। ठंडे पदार्थों के सेवन से दूर रहें। बच्चों को अभी गर्म कपड़े पहनाकर रखें।
ऐसे करें बचाव
- सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें, ठंडी चीजों के सेवन से बचें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, जुकाम होने पर मास्क लगाएं व बिना चिकित्सक की सलाह के दवा का सेवन न करें।