{"_id":"686ecca244946984000cab96","slug":"bad-diet-and-irregular-routine-are-the-main-causes-of-diseases-mathura-news-c-369-1-sagr1038-132356-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बिगड़ा खानपान और अनियमित दिनचर्या बीमारियों का प्रमुख कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बिगड़ा खानपान और अनियमित दिनचर्या बीमारियों का प्रमुख कारण
विज्ञापन
मथुरा। बृजवासी सेवा समिति द्वारा बुधवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य पर चर्चा का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों ने बिगड़े खानपान, अनियमित दिनचर्या और व्यायाम के प्रति जागरूकता न होने के कारण लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन संचेती, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. तन्मय पांडेय, रोबोट सर्जन डॉ. अर्जुन गोयल, समिति संस्थापक शशिभानु गर्ग, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मंत्री दीपक सुतिया ने किया। डॉ. तन्मय पांडेय ने बताया कि आज भारत देश विश्व का सबसे बड़ा मधुमेह रोगी वाला देश है। यहां प्रतिवर्ष 3 लाख नए लोग किडनी की बीमारी से ग्रसित होते हैं, जो अनियमित जीवन शैली का कारण है। डॉ. अर्जुन गोयल ने बताया कि अब सर्जरी की पुरानी भ्रांतियों से हटकर रोबोट व लेप्रोस्कोपी तकनीक द्वारा आरामदायक तरीके से बहुत कम समय व बिना चीरा लगाए हर तरह की सर्जरी संभव है।
कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन संचेती ने कहा कि अब कैंसर लाइलाज रोग नहीं है। उपस्थित सभी डॉक्टरों ने खानपान पर विशेष सावधानी बरतने, रोज टहलने, व्यायाम, योग व समय-समय पर शरीर की नियमित जांच कराते रहने के लिए प्रेरित किया। समिति अध्यक्ष मनोज अग्रवाल व संचालन मंत्री दीपक सुतिया ने सभी चिकित्सकों का आभार जताया। अमित बंसल, अमित बासनी, बृजेश गर्ग, संजय कुमार, अनूप अग्रवाल, मनोज टोटी, मुकेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रितेश टेंट, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद थे।