फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Babariya gang's prize arrested in encounter with STF

Mathura News: एसटीएफ से मुठभेड़ में फरार बाबरिया गैंग का इनामी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Babariya gang's prize arrested in encounter with STF
सुरीर (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर एसटीएफ नोएडा व सुरीर पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस जयपुर से उठा लाई। पूछताछ के बाद उसे मथुरा जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया गया। इनका एक साथी गत दिनों मुजफ्फरनगर में पुलिस से हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया था। 21 जनवरी को सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एसटीएफ नोएडा व सुरीर पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान 50 हजार का इनामी बदमाश बग्गा उर्फ मुन्ना निवासी ईंट खाली विनोरा तिर्वा, कन्नौज घायल हो गया था। इनके चार साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस दौरान सरगम सहित तीन बदमाश फरार हो गये थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष पांडेय ने फरार तीनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इनमें से एक बदमाश राशिद उर्फ सिपइया गत दिनों मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया था। सुरीर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम को सूचना मिली कि आरोपी सरगम उर्फ गोवा उर्फ तस्लीम मगोर्रा थाना क्षेत्र में देखा गया है। टीम ने तलाश की तो पता चला कि वह जयपुर चला गया। टीम पीछा करते हुए जयपुर पहुंची और बाबरिया गैंग के बदमाश सरगम उर्फ गोवा उर्फ तस्लीम निवासी झुग्गी गुनेर फाटक, निकट महात्मा गांधी अस्पताल, थाना सूरदासपुर, जयपुर, राजस्थान पकड़ लिया। बदमाश ने पुलिस को गुमराह करते हुए अपना नाम सलीम उर्फ टुंडा बताया और स्वयं को सरगम का भाई बताते हुए कहा कि सरगम मथुरा जंक्शन पर है। उसे पुलिस मथुरा जंक्शन पर लेकर पहुंची और सरगम की तलाश की। वहां उसे कोई नहीं मिला तो पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। इस पर उसने स्वीकारा कि वह ही सरगम उर्फ गोवा उर्फ तस्लीम है। पुलिस ने उसे मथुरा जंक्शन से गिरफ्तार दर्शाया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार करने वाली टीम
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरीर नरेंद्र यादव, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, स्वाट टीम प्रभारी अभय कुमार शर्मा, कांस्टेबल पवन किशोर, विशाल तेवतिया, रमन चौधरी, प्रीत कुमार, राहुल बालयान शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed