{"_id":"67fc08f8389f0e00a20fa03d","slug":"baba-sahebs-procession-will-be-taken-out-amidst-tight-security-arrangements-mathura-news-c-369-1-mt11002-127973-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकलेगी बाबा साहब की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकलेगी बाबा साहब की शोभायात्रा
विज्ञापन
मथुरा। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। शहर और देहात में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने जयंती कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था से अवगत कराया गया है। साथ ही शोभायात्रा को शांतिपूर्वक निकालने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।
बाबा साहब की जयंती सोमवार को धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। जिले भर में जगह-जगह शोभायात्रा निकली जाएंगी। बैठक में पदाधिकारियों से शोभायात्रा की तैयारियों के बारे में जानकारी ली गई। साथ भी भीड़ के बारे में भी पूछा गया। इसी के आधार पर पुलिस ने अपनी तैयारी की है। रविवार को पुलिस प्रशासन के अधिकारियों फोर्स से साथ जयंती वाले गांवों में गश्त की।
एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि शहर में एक हजार पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों से निकलने वाली शोभायात्राओं में तैनात रहेंगे। शोभायात्रा के साथ झांकियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। शोभायात्रा को कोई व्यवधान पैदा न हो इसके लिए सादा कपड़ों में महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ एलआईयू के जवानों को भी जिम्मेदारी दी गई है। ड्रोन कैमरे से शोभायात्रा पर नजर रखी जाएगी। सर्विलांस की टीम भी सोशल प्लेटफार्म पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परंपरागत रूप से निकलने वाली शोभायात्रा को ही निकलने की अनुमति प्रदान की गई है। शोभायात्रा के दौरान रूट डायवर्जन किया गया है। वहीं, होली पर जाति संघर्ष वाले गांवों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी।