{"_id":"6afedf19e1e4b7c432092db6","slug":"baba-ramdev-visits-vrindavan-meets-mahant-rajendra-das-at-malook-peeth-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन पहुंचे बाबा रामदेव: मलूक पीठ के महंत राजेंद्र दास महाराज से लिया आशीर्वाद, संतों से आध्यात्मिक चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन पहुंचे बाबा रामदेव: मलूक पीठ के महंत राजेंद्र दास महाराज से लिया आशीर्वाद, संतों से आध्यात्मिक चर्चा
Thu, 19 Nov 2026 05:06 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 19 Nov 2026 05:06 PM IST
सार
बाबा रामदेव हेलीकॉप्टर से पवनहंस हेलीपैड पहुंचे। वहां से सीधे मलूक पीठ आश्रम गए। उन्होंने श्री मलूकदास महाराज की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन
वृंदावन पहुंचे बाबा रामदेव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
योग गुरु बाबा रामदेव बृहस्पतिवार को धार्मिक प्रवास पर वृंदावन पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पवनहंस स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां स्थानीय श्रद्धालुओं और आश्रम के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड से बाबा रामदेव कार द्वारा सीधे वंशीवट स्थित श्री मलूक पीठ आश्रम पहुंचे।
यहां उन्होंने पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज से आत्मीय भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों संतों के बीच सनातन धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। मुलाकात के पश्चात बाबा रामदेव ने श्री मलूकदास महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और नमन किया।