फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   baba ramdev in vrindavan

‘विदेशों में पढ़ाई जाएगी बाबा रामदेव की स्टोरी’

Sat, 20 Feb 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Sat, 20 Feb 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev in vrindavan
भारत को आध्यात्म और आर्थिक स्तर पर विश्व गुरु बनाने का आह्वान करते हुए योग गुरु स्वामी रामदेव ने वात्सल्य महोत्सव में मंच से अपने भावी अभियान बताए।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि पतंजलि संस्थान आगामी पांच वर्षों में राजधानी दिल्ली के समीप एक लाख की क्षमता वाला विश्वविद्यालय बनाने जा रहा है। देश के प्रत्येक जिले में एक आचार्यकुलम की स्थापना की जाएगी। इन सब पर 25 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन विद्यालयों में शिक्षा का माध्यम भारतीय होगा। विज्ञान के साथ वेद-मंत्रों की शिक्षा भी इन विद्यालयों में दी जाएगी।

योग गुरु ने कहा कि आज सारा विश्व भारतीय संस्कृति, सभ्यता और शिक्षा को आत्मसात करने के लिए तैयार है। वे भले ही कालेज और यूनीवर्सिटी में न पढ़े हों लेकिन आने वाले समय में विदेशी विश्वविद्यालयों में बाबा रामदेव की स्टोरी पढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें 2016 से 2050 तक ऐसा माहौल बनाना है जिससे भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व करे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि मोदी की तरह उनके मंत्रिमंडल के सभी मंत्री काम करना शुरू कर दें तो अगले 20-25 वर्षों तक किसी दूसरे के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। सामाजिक, आर्थिक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि मुद्दों पर भारत विश्व में सबसे आगे खड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed