{"_id":"68a37afa8c6a9c069a05de38","slug":"baba-jumped-into-the-tank-to-save-his-granddaughter-mathura-news-c-29-1-mtr1013-442484-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नातिनी को बचाने के लिए टैंक में कूदे बाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नातिनी को बचाने के लिए टैंक में कूदे बाबा
विज्ञापन
हरिओम शर्मा-फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां 62 वर्षीय हरिओम शर्मा अपनी 8 वर्षीय नातिनी को बचाने के लिए जान की बाजी लगाकर टैंक में कूद गए। हादसे में बच्ची की जान तो बच गई लेकिन हरिओम टैंक में डूब गए।
हरिओम शर्मा बीते 32 वर्षों से गोवर्धन थाने में स्थित हनुमान मंदिर में सेवा कर रहे थे। सोमवार को दोपहर जब घर पहुंचे तो देखा कि उनकी नातिनी पूर्णिमा खेलते-खेलते घर में बने पानी के टैंक में गिर गई है। बच्ची को डूबता देख उन्होंने बिना देर किए टैंक में छलांग लगा दी। उन्होंने बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद बाहर नहीं निकल सके।
परिवार और पड़ोसियों की मदद से जब तक उन्हें बाहर निकाला उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी, हरिओम ने दादा का फर्ज निभा दिया। संवाद