{"_id":"67be23151bafa03f360e31cf","slug":"azad-party-delegation-raised-questions-on-police-action-mathura-news-c-369-1-mt11002-125762-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आजाद पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कार्रवाई पर उठाया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आजाद पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कार्रवाई पर उठाया सवाल
विज्ञापन
मथुरा। आजाद समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए।
- फोटो : mathura
मथुरा। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए मंगलवार को आजाद समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर का कार्यक्रम तय हो गया है। वह 28 फरवरी को गांव में आएंगे। इससे पहले पुलिस ने यदि सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
सोमवार को पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री श्याम प्रकाश बौद्धी और आगरा मंडल प्रभारी विक्की सिंह आजाद ने बताया कि अनुसूचित जाति के किसी भी परिवार के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। प्रदेश अध्यक्ष गांव करनावल के अलावा जिले में जिन स्थानों पर अनुसूचित जाति के लोगों के साथ अन्याय हुआ है सभी से मुलाकात करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में आगरा मंडल प्रभारी वीरेंद्र सिंह, मंडल सचिव सविता सिंह, जिलाध्यक्ष श्याम प्रकाश, जिला प्रभारी बाबूलाल, राजेंद्र निवेश, ओम प्रकाश आजाद, ललित चौहान, रामपाल, संदीप आदि मौजूद थे।