फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Awareness about single use plastic

सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर किया जागरुक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Awareness about single use plastic
मथुरा। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने शुक्रवार से एक व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया, जो 31 जुलाई तक चलेगा। देश में १ जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगते ही दुकानदारों ने प्लास्टिक थैलियों के स्थान पर कागज, जूट एवं कपड़े आदि के थैले एवं थैलियों में सामान देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने ब्रजक्षेत्र के कैट संयोजक अमित जैन के साथ होलीगेट बाजार में पदयात्रा कर जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। व्यापारियों की दुकानों पर जाकर प्रतिबंध के विषय में बताया। जहां अनेक व्यापारियों को इस प्रतिबंध की कोई जानकारी नहीं थी, वहां दूसरे कुछ व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार से कागज, जूट एवं कपड़े के थैले-थैलियों में सामान देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि अभियान में देशभर के 40 हजार से ज्यादा व्यापारी संगठन जुटेंगे और बाजारों में व्यापारियों के मध्य को अभियान को चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में जुगलकिशोर अग्रवाल, पार्षद मदनमोहन श्रीवास्तव, विजय अग्रवाल बंटा, विजय शर्मा, संजय गोविल, विशाल खुराना बॉबी, आदित्य अग्रवाल वैद्यजी, संजय गोविल, मुरारी लाल अग्रवाल, चौधरी विजय आर्य, अजय अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, संतोष राजौरिया, दिनेश अग्रवाल ने हाथों में सिंगल यूज पॉलीथिन को बैन करने संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां ले रखी थीं। समापन कागज, जूट, कपड़े से बने थैले बांटकर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed