{"_id":"6a5529006b4d3600540e37bf","slug":"auto-stands-to-be-shifted-from-the-city-center-mathura-news-c-161-1-mt11010-103450-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बीच शहर से शिफ्ट होंगे ऑटो स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बीच शहर से शिफ्ट होंगे ऑटो स्टैंड
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन में लगातार बिगड़ रही यातायात व्यवस्था और बिना पंजीकरण संचालित ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ अब संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को नगर निगम के जोनल कार्यालय में नगर निगम, पुलिस प्रशासन और वृंदावन सिविल सोसाइटी की बैठक में अवैध वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने, बाहरी क्षेत्रों से बिना अनुमति आने वाले ई-रिक्शा व ऑटो पर रोक लगाने और जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए संयुक्त रणनीति तैयार की गई। बैठक में बीच शहर में स्थापित ऑटो स्टैंड को शिफ्ट करने की मांग उठी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारना प्रशासन की प्राथमिकता है। बिना पंजीकरण संचालित ई-रिक्शा एवं ऑटो के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम, पुलिस और संबंधित विभागों के समन्वय से ऐसी व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को जाम से राहत मिल सके। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने कहा कि यातायात व्यवस्था बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बिना रजिस्ट्रेशन और नियमों का उल्लंघन कर संचालित ई-रिक्शा एवं ऑटो किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। पुलिस कानून के तहत कार्रवाई करते हुए नगर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
बैठक में वृंदावन सिविल सोसाइटी के अभय वशिष्ठ, पवन ठाकुर, धनेंद्र अग्रवाल (बॉबी), जितेंद्र सिंह राणा, सोहन सिंह सिसोदिया, दीपक पाराशर और अमित शर्मा ने कहा कि वृंदावन की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान अनियंत्रित एवं बिना पंजीकरण संचालित ई-रिक्शा और ऑटो के कारण प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि बाहरी क्षेत्रों से बिना अनुमति आने वाले वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाए और केवल वैध एवं पंजीकृत वाहनों को ही संचालन की अनुमति दी जाए। साथ ही अवैध वाहनों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर जाम मुक्त वृंदावन के लिए स्थायी व्यवस्था लागू की जाए। इसके अलावा सोसायटी के पदाधिकारियों ने मांग की शहर से ऑटो स्टैंड शिफ्ट होने चाहिए।