फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Auto drivers protest against enforcement of traffic fines

Mathura News: चालानों की कार्रवाई से आहत ऑटो चालकों का हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers protest against enforcement of traffic fines
मथुरा। नगर निगम प्रशासन ने ऑटो और ई- रिक्शा चालकों का रूट तय कर दिया है। चालक अब नगर निगम द्वारा तय अनुसार ही यात्रियों से किराया वसूल सकेंगे। वहीं निगम ने गोवर्धन मार्ग पर कोई किराया तय नहीं किया है, लेकिन इसका खामियाजा ऑटो चालकों को ही भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस और नगर निगम की दोहरी मार झेल रहे गोवर्धन मार्ग के ऑटो चालकों का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया। गुस्साए ऑटो चालकों ने सवारियां भर कर गोवर्धन के लिए जा रहे ऑटो को रोक कर सवारियां उतार दीं। चालक जय प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि शहर के गोवर्धन चौराहे से गोवर्धन कस्बे की दूरी 21 किलोमीटर है। इस बीच लगभग 40 तीन पहिया वाहनों का संचालन किया जाता है। इस रूट पर नगर निगम ने कोई किराया सूची निर्धारित नहीं की है। इसके बावजूद आए दिन ऑटो चालकों का यातायात पुलिस द्वारा चालान किया जा रहा है। ऑटो चालकों का कहना है कि चालान होने से कमर टूट गई है। सड़क पर लाते ही चालान का डर सताता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed