{"_id":"6af4b7148edbee93e8086634","slug":"auditorium-to-be-built-at-district-headquarters-for-225-crore-mathura-news-c-369-1-mt11023-155695-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जिला मुख्यालय पर 2.25 करोड़ से बनेगा सभागार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जिला मुख्यालय पर 2.25 करोड़ से बनेगा सभागार
विज्ञापन
मथुरा। जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रम एवं बैठकों के आयोजन के लिए नए विशाल सभागार का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा करीब 2.25 करोड़ रुपये की परियोजना बनवाई गई है। इसकी परियोजना स्वीकृति होते ही कार्य शुरु करा दिया जाएगा।
जिला मुख्यालय पर स्थित पुराना सभागार भवन वैसे तो अभी भी सही हालात में है, लेकिन जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों के लिए यह सभागार भवन अक्सर छोटा पड़ जाता है। इसके समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुराने भवन के निकट ही एक नए बड़े सभागार भवन के निर्माण का प्रस्ताव बनाया है। इसके लिए जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा करीब 2.25 करोड़ रुपये की परियोजना बनाई। इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जा रहा है।
नवीन सभागार भवन पुराने सभागार भवन के बराबर में स्थित पुराने आंग्ल अभिलेखाकार भवन के स्थान पर बनाया जाएगा। इसमें सभागार के साथ दोहरे प्रतीक्षा कक्ष और दोहरे प्रसाधन और लॉबी की व्यवस्था होगी। इसका आकार पुराने सभागार से करीब दोगुना रखा गया है।
विज्ञापन
वर्जन
जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर पीडब्ल्यूडी द्वारा करीब 2.25 करोड़ रुपये का स्टीमेट बनाया गया है। इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जा रहा है। स्वीक़ृति मिलते ही इसका निर्माण कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।
- अनुपम कुमार मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट