{"_id":"6a513e389fec6f1cdc075504","slug":"attempted-abduction-and-molestation-of-female-students-under-the-pretext-of-offering-a-lift-mathura-news-c-369-1-mt11009-149218-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: लिफ्ट के बहाने छात्राओं से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: लिफ्ट के बहाने छात्राओं से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
विज्ञापन
मथुरा। जिले के पांच थाना क्षेत्रों में अलग-अलग दिनों में कार सवार युवक ने लिफ्ट देने के बहाने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की और अपहरण करने का प्रयास किया। पांचों घटनाओं में एक ही नंबर की कार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। आरोपी की शिनाख्त करने के बाद फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना से भयभीत छात्राओं ने कोचिंग व कॉलेज जाना छोड़ दिया है।
बलदेव में हुई घटना में पीड़िता ने बताया कि आठ जुलाई को दोपहर को वह अपने कॉलेज से पैदल घर लौट रही थी। जैसे ही वह दाऊजी के हनुमान तिराहे से आगे बंबा रोड पर पहुंची, तभी पीछे से सफेद रंग की कार (यूपी 85 सीके 4534) उसके पास आकर रुकी। चालक ने उससे गांव तक छोड़ने की बात कही, लेकिन छात्रा ने कार में बैठने से मना कर दिया। आरोप है कि गुस्साए चालक ने जबरन उसका हाथ पकड़कर कार में खींच लिया। आरोपी ने छात्रा का मोबाइल और बैग छीनकर पीछे की सीट पर फेंक दिया तथा विरोध करने पर गला दबाने की धमकी देने लगा। हनुमान तिराहे के पास छात्रा ने साहस दिखाते हुए चलती कार की स्टेयरिंग दूसरी ओर मोड़ दी, जिससे कार तिराहे पर स्थित पोल से टकरा गई। इस बीच छात्रा चिल्लाते हुए कार से निकलकर भाग निकली। चालक भी कार लेकर मौके से भाग गया।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और चालक की शिनाख्त की गई। जांच में पता चला कि कार सवार युवक ने इसी तरह से महावन, गोवर्धन, कोतवाली और जैत में भी लिफ्ट देने के बहाने छात्राओं के साथ छेड़खानी और अपहरण करने का प्रयास कर चुका है। एक ही नंबर की कार से पांचों घटनाओं को अंजाम दिया गया। सीओ महावन संजीव कुमार राय का कहना है कि आरोपी की शिनाख्त कर ली है। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
--
छात्राओं के परिजन भी परेशान
इधर, दाऊजी के निकट एक गांव निवासी छात्रा के परिजन ने बताया कि घटना के बाद छात्राएं भयभीत है। उसने कोचिंग जाना छोड़ दिया है। वह टाउनशिप स्थित एक कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। हालांकि डर के कारण चार दिन से वह कोचिंग नहीं जा रही है। परिजन भी परेशान हैं।