{"_id":"624204fe846a2109d34f19be","slug":"attempt-to-molest-woman-case-registered-mathura-news-mtr5152123133","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़छाड़ का प्रयास, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से छेड़छाड़ का प्रयास, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुस कर एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर पति व सास प्लॉट से घर पहुंच गए। उनको देख आरोपी भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार को थाना क्षेत्र के बरसाना रोड स्थित एक गांव में महिला अपने घर में अकेली थी। पति पड़ोस में और सास प्लॉट में काम करने चली गई। आरोप है कि शराब के नशे में एक युवक घर में घुस आया और छेड़छाड़ का प्रयास करने लगा।
महिला की चीख पुकार सुन कर पति व सास दौड़ कर घर पहुंचे, उन्हें आते देख आरोपी भाग गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ गोवर्धन थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि घर में घुस कर महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद