फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   attacked on forest department team by mafia in which forest guard injured who went to stop mining in Agra

दुस्साहस: खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर माफिया ने किया हमला, वन रक्षक घायल, टीम ने खादर में कूदकर बचाई जान

Sun, 30 Apr 2023 10:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 10:55 PM IST
सार

आगरा में खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर माफिया ने हमला बोल दिया। इसमें वन रक्षक घायल हो गया। इसके बाद टीम ने खादर में कूदकर अपनी जान बचाई।  

विज्ञापन
attacked on forest department team by mafia in which forest guard injured who went to stop mining in Agra
थाना पिनाहट, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की रात ट्रैक्टर लोडर से टीलों को ढहाकर मिट्टी का खनन किया जा रहा था। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंच गई। टीम के घेरने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। वन रक्षक सदानंद यादव पर ट्रैक्टर लोडर चढ़ाने की कोशिश की गई। टक्कर लगने से वो घायल हो गए। टीम के अन्य कर्मियों ने खादर में कूदकर जान बचाई। घेराबंदी बढ़ने पर ट्रैक्टर लोडर छोड़कर मिट्टी का खनन कर रहे तीन लोग भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


घटना पिनाहट थाना क्षेत्र के पापरी नागर में उटंगन नदी के संरक्षित बीहड़ की है। यहां सामाजिक वानकीय रेंज की टीम ने रेंजर अशोक शर्मा के नेतृत्व में पापरी नागर के उटंगन के बीहड़ में शनिवार रात दो बजे छापा मारा। मौके पर ट्रैक्टर लोडर से टीले को गिराकर मिट्टी भरी जा रही थी। 

विज्ञापन

वनरक्षक के हाथ और पैरों में लगी चोट

टीम को देखकर खनन करने वाले ट्रैक्टर को लेकर भागने लगे। वन रक्षक सदानंद यादव समेत टीम ने ट्रैक्टर को पकड़ने की कोशिश की। रेंजर अशोक शर्मा ने बताया कि चालक ने वन रक्षक सदानंद यादव पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई। वनरक्षक के हाथ और पैरों में चोट लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के सदस्य वन दरोगा विजय कुमार सिंह, रघुवीर सिंह पाल, वन रक्षक धीरेंद्र सिंह, हजारी लाल, हरि प्रसाद, दुशासन, छोटू वर्मा आदि ने खादर में कूदकर अपनी जान बचाई। बाद में एकजुट हुई टीम ने ट्रैक्टर को रोक लिया। खनन करने वाले भाग निकले। रेंजर ने बताया कि खनन करने वाले धौलपुर के तेहरापुरा के ओवेंद्र, अमरूपुरा के हेत सिंह और औंध के राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रैक्टर को सीज कर दिया है।

पहले भी खनन माफिया कर चुके हैं हमले

आगरा में खनन माफिया जान तक ले चुके हैं। नवंबर 2020 में खेरागढ़ इलाके में खनन माफिया के गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला बोला था। ट्रैक्टर चढ़ाकर सिपाही की हत्या कर दी थी। जनवरी 2022 में पिनाहट क्षेत्र के चंबल सेंक्चुअरी क्षेत्र में क्योरी बीच का पुरा के समीप अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोला गया था। खनन माफिया फायरिंग कर पुलिस से ट्रैक्टर छुड़ा ले गए थे। इसके अलावा सैंया, जगनेर, खेरागढ़ में खनन माफिया कई बार पुलिस टीम पर हमला कर चुके हैं।

दर्ज हुए थे सौ मुकदमे

राजस्थान और मध्य प्रदेश की ओर से डंपर और ट्रैक्टर ट्राली अवैध रूप से चंबल सैंड लेकर आगरा की ओर आते थे। आठ महीने पहले सैंया टोल से 52 सेकंड में 13 बालू से भरे ट्रैक्टर ट्राली टोल के बूम को तोड़कर निकले थे। इसका वीडियो वायरल हुआ था। इस घटना के बाद तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर कार्रवाई हुई थी। 



खेरागढ़, मलपुरा, सैंया, इरादतनगर और फतेहाबाद थाना में 100 मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस ने 50 से अधिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस कार्रवाई के बाद खनन पर रोक लगी थी। हालांकि बाद में लिंक मार्ग से परिवहन की शिकायत पुलिस को मिलने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed