फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Assets worth more than one crore attached to gangster and his accomplice

Mathura News: गैगस्टर और उसके साथी की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Assets worth more than one crore attached to gangster and his accomplice
मथुरा। शेरगढ़ पुलिस ने हत्या एवं असलहों की खरीद फरोख्त करने वाले पैगांव निवासी शातिर अपराधियों की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया है। पुलिस के इस कदम की गांव में चर्चा है।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि शेरगढ़ के पैगांव निवासी अमोल उर्फ अनमोल पहलवान व दान सिंह शातिर किस्म के बदमाश हैं। इनके ऊपर पर हत्या, अवैध हथियार खरीद फरोख्त समेत संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। शुक्रवार को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा के तहत एक करोड़ 49 लाख 13900 की संपत्ति कुर्क की है। इसमें अभियुक्त अमोल उर्फ अनमोल पहलवान की 82, लाख 20 हजार की संपत्ति हैं तथा अभियुक्त दान सिंह की 66 लाख 93 हजार 900 रुपये की संपत्ति शामिल हैं। अमोल पर कोसीकलां के दो, रिफाइनरी का एक तथा शेरगढ़ थाने में एक मुकदमा दर्ज हैं। इसके अलावा दान सिंह पर कोसीकलां थाने में संगीन धाराओं के तहत दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसडीएम छाता श्वेता, सीओ छाता गौरव कुमार त्रिपाठी, कोसीकलां थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, थानाध्यक्ष शेरगढ़ सोनू कुमार, लेखपाल टेकचंद समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed