{"_id":"69da29b399604462e30fb92b","slug":"assault-and-robbery-follow-collision-with-storyteller-car-in-mathura-2026-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कार से टक्कर के बाद कथावाचक से मारपीट, सोने की चेन भी लूट ले गए दबंग; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कार से टक्कर के बाद कथावाचक से मारपीट, सोने की चेन भी लूट ले गए दबंग; जांच में जुटी पुलिस
Sat, 11 Apr 2026 04:30 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 11 Apr 2026 04:30 PM IST
सार
वृंदावन बस स्टैंड के पास दिल्ली नंबर की एक कार ने ओवरटेक करने के प्रयास में कथावाचक की गाड़ी में सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। विरोध पर कार सवार दबंगों ने मारपीट और लूटपाट की।
विज्ञापन
थाने में शिकायत करने पहुंचे कथावाचक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना सिटी कॉलोनी से लौट रहे प्रसिद्ध भागवत आचार्य मृदुल कांत शास्त्री और उनके ड्राइवर पर वृंदावन बस स्टैंड के पास कार सवार दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि गले से सोने की चेन और रुद्राक्ष की माला भी लूट ली। घटना के संबंध में कथावाचक ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ओवरटेक के दौरान मारी टक्कर
घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की है। पत्थरपुरा निवासी भागवत आचार्य मृदुल कांत शास्त्री (पुत्र श्री विष्णुकांत शर्मा) अपनी गाड़ी से यमुना सिटी कॉलोनी से वापस आ रहे थे। वृंदावन बस स्टैंड के पास दिल्ली नंबर की एक कार ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी गाड़ी में सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

अभद्रता और सोने की चेन की लूट
तहरीर के अनुसार जब ड्राइवर भगवान सिंह ने टक्कर का विरोध किया, तो विपक्षी कार से सुरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति अपने पांच अन्य साथियों (जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं) के साथ नीचे उतरा। आरोप है कि इन लोगों ने उतरते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और मृदुल कांत शास्त्री के साथ बुरी तरह मारपीट की। हमलावरों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और गले से सोने की चेन व रुद्राक्ष की माला तोड़कर गायब कर दी।

जान से मारने की धमकी और बचाव
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने उन पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे गोपाल दास और सोनू वर्मा ने बीच-बचाव कर शास्त्री जी और उनके ड्राइवर को बचाया।
कानूनी कार्रवाई की मांग
भागवत आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने कोतवाली वृंदावन में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से मांग की है कि उनका व ड्राइवर का मेडिकल कराकर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए और उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें-UP: सुहागरात से पहले दुल्हन ने रखी ऐसी शर्त, घूंघट उठाने की हिम्मत न कर सका दूल्हा; मामला सुन पुलिस भी चकरा गई