फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ashtadhatu idols crores stolen from Jain temple recovered

Mathura News: जैन मंदिर से चोरी करोड़ों की अष्टधातु की मूर्तियां बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ashtadhatu idols crores stolen from Jain temple recovered
कोसीकलां। राजस्थान के चूरू जिले के तारानगर स्थित प्राचीन जैन मंदिर से चोरी हुई करोड़ों रुपये की अष्टधातु की मूर्तियों को राजस्थान पुलिस ने कोसीकलां से बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि कोसीकलां निवासी इसरायल को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही राजस्थान पुलिस ने वारदात का सीन भी रीक्रिएट किया। मूर्तियों की बरामदगी के बाद पूरे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन




तारानगर स्थित जैन मंदिर से कुछ दिन पहले अष्टधातु की प्राचीन और बहुमूल्य मूर्तियां चोरी हो गईं थीं। घटना के बाद राजस्थान पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर राजस्थान पुलिस की टीम कोसीकलां पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से नगर के साड़ी शाही क्षेत्र स्थित इसरायल के घर में तलाशी ली। पुलिस ने यहां से चोरी की गईं मूर्तियों को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार बरामद मूर्तियां धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं। उनकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ कर चोरी के पूरे नेटवर्क, मूर्तियों को ठिकाने लगाने की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मूर्तियों की बरामदगी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारानगर पुलिस के अनुसार, इस गैंग का मास्टरमाइंड दिल्ली निवासी नित्यानंद बासनी (76) था। नित्यानंद खुद को कैंसर का मरीज बताकर मंदिर में रेकी करता था और विनोद एवं इसराइल मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। मामले की जांच अभी जारी है। पूछताछ के आधार पर जल्द ही कुछ और खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed