फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ashok Singhal's birth anniversary will be celebrated with Veda worship.

Mathura News: वेद पूजन कर मनाई जाएगी अशोक सिंघल की जयंती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:01 AM IST
सार

वृंदावन के केशव धाम में 27 सितंबर को अशोक सिंघल की जयंती वैदिक वेद पूजन के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम में चारों वेदों का पूजन और वेदपाठ होगा। कई प्रमुख संत व विहिप नेता उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
Ashok Singhal's birth anniversary will be celebrated with Veda worship.

विस्तार

वृंदावन। हिंदू हृदय सम्राट अशोक सिंघल की जयंती इस वर्ष भी 27 सितंबर को केशव धाम में वैदिक विधिविधान से वेद पूजन के साथ मनाई जाएगी। केशव वेद विद्यालय के तत्वावधान में अपराह्न तीन बजे से कार्यक्रम आरंभ होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक आचार्य रामविलास चतुर्वेदी व वरिष्ठ विहिप नेता आचार्य ब्रजेंद्र नागर ने बताया कि अशोक सिंघल की अंतिम इच्छा थी कि भारत के प्रत्येक घर तक वैदिक शिक्षा पहुंचे। इस अवसर पर चारों वेदों का पूजन किया जाएगा एवं केशव वेद विद्यालय के छात्र सस्वर वेदपाठ प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद मथुरा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल स्वीटी सुपारी करेंगे तथा मुख्य अतिथि के रूप में राधारमण मंदिर के सेवायत पद्मनाभ गोस्वामी उपस्थित रहेंगे। स्वामी गौरवानंद महाराज (सोहम् आश्रम) का आशीर्वचन भी प्राप्त होगा। नारायण दास अग्रवाल, सतीश चंद्र अग्रवाल, डॉ. सत्यमित्रानन्द महाराज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed