फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Asha Bhosle regarded the 'Rasik' Saint of Braj as a brother.

Mathura News: ब्रज के रसिक संत को भाई मानतीं थीं आशा भोसले, वृंदावन भी आ चुकी हैं।

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Asha Bhosle regarded the 'Rasik' Saint of Braj as a brother.
आशुदाराम जी के साथ मशहूर गायिका आशा भोंसले।
वृंदावन। अपने सुरीले स्वर से विश्वभर में अपनी पहचान बनाने वाली महान गायिका आशा भोसले के निधन के बाद फिल्म जगत शोक में डूबा है, वहीं ब्रजभूमि में भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जा रही है। वृंदावन के लोगों के लिए वह केवल एक प्रसिद्ध कलाकार ही नहीं बल्कि श्रद्धा और भक्ति से जुड़ी एक भावनात्मक हस्ती भी थीं।
विज्ञापन

गायिका आशा भोसले का ब्रज के रसिक संत हितश्री आशुदाराम से गहरा आत्मीय संबंध था। वह उन्हें अपना भाई मानती थीं और इसी स्नेह के चलते वर्ष 1960 में वह वृंदावन आईं थीं। इस दौरान उन्होंने बांके बिहारी कॉलोनी स्थित संत की कुटिया में समय बिताया और ब्रज की भक्ति परंपरा को करीब से अनुभव किया। ब्रज रसिक गायक जेएसआर मधुकर के अनुसार उनके परिवार में आज भी आशा भोसले से जुड़ी कई यादें सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि उस दौर में लता मंगेशकर भी वृंदावन आई थीं और दोनों बहनों ने यहां के आध्यात्मिक वातावरण को महसूस किया था। वृंदावन प्रवास के दौरान आशा भोसले ने प्रसिद्ध निधिवन मंदिर के दर्शन भी किए थे, जो उनकी गहरी आस्था का प्रतीक है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed