{"_id":"5f5a62e38ebc3e54e24ca1c9","slug":"arrested-mathura-news-agr458659991","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बीस हजार का इनामी बदमाश, 37 साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बीस हजार का इनामी बदमाश, 37 साल बाद गिरफ्तार
Thu, 10 Sep 2020 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला।
गोवर्धन (मथुरा)। पुलिस ने लूट के आरोप में 37 वर्ष से फरार 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश रघुनाथ उर्फ स्वामी निवासी बाजौता थाना टप्पल अलीगढ़ को परिक्रमा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चाकू बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी ने बताया कि आरोपी ने विगत 19 मार्च 1983 को सिंडिकेट बैंक मानागढ़ी थाना नौहझील के प्रबंधक एलएस बदान से तमंचे के बल पर बाइक और नकदी की लूट की थी।
आरोपी पिछले 37 वर्ष से फरार था। इस संबंध में लूट का मुकदमा भगवती, रघुनाथ निवासी बाजौता और हरि गोंसाई निवासी खुर्जा के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने भगवती और हरि गोंसाई से लूटी गई बाइक को बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। संवाद