फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Arrangements looked inadequate in front of the flood of devotees

Mathura News: श्रद्धालु के सैलाब के आगे व्यवस्थाएं दिखीं नाकाफी

Mon, 31 Jul 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 31 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Arrangements looked inadequate in front of the flood of devotees
वृंदावन(मथुरा)। ठाकुरजी के दर्शन के लिए रविवार को बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। भक्तों के सैलाब के आगे सारे इंतजाम नाकाफी नजर आए। कई बार हालात खराब हुए। खचाखच भरे मंदिर परिसर में धक्कामुक्की के बीच भक्तों ने प्रभु के दर्शन किए। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भीड़ के दबाव में परेशान दिखे। जब कोई उपाय नहीं दिखा तो कई श्रद्धालुओं ने रेलिंग फांदकर खुद को सुरक्षित किया।
विज्ञापन


ठा. बांकेबिहारी के दर्शनों के लिए रविवार सुबह से मंदिर के द्वार और गलियों में भक्त एकत्र हो गए। जैसे ही पट खुले श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिर के प्रवेश द्वार की ओर उमड़ पड़ा। ठाकुरजी की एक झलक पाने की होड़ सी मच गई। गर्भगृह में विराजमान ठाकुर के दर्शन के लिए भक्त चौक और पीछे के चबूतरे के बीच से खड़े होकर आराध्य की निहार रहे थे। मंदिर के बाहर की गलियोें में भी श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन


बांकेबिहारी पुलिस चौकी के सामने से मंदिर को जाने वाले सकरी गली में भी श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते पैर रखने को जगह नहीं थी। गलियों में भी भीड़ के कारण बच्चे और बुजुर्ग परेशान दिखे। कई श्रद्धालु तो भीड़ के दबाव से बचने के लिए रेलिंगों को फांदकर मंदिर के चबूतरे पर चढ़कर परेशानी से मुक्ति पाने का प्रयास करते नजर आए। कई श्रद्धालु तो यह भी कहते सुने गए कि ठा बांकेबिहारी के दर्शन करना किसी युद्ध को जीतने से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठा. बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या अधिक मास और चौरासी कोस की परिक्रमा के कारण बढ़ गई है। श्रद्धालुओें को सहज दर्शन हों इसके लिए 55 अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड मंदिर के भीतर लगाए गए हैं। इससे पहले 45 सुरक्षा गार्ड तैनात थे। अब 100 सुरक्षा गार्ड तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed