फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   army's drill in mathura

दुश्मनों पर बिजली के समान टूट पड़े जवान

Fri, 15 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 15 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
army's drill in mathura
सेना ने मथुरा में यमुना नदी किनारे किया युद्धाभ्यास - फोटो : अमर उजाला
आपरेशन मेघ प्रहार। नदी किनारे बंकर बनाकर छिपे दुश्मन सैनिकों पर जवान बिजली के समान टूट पड़े। उनको घेर लिया, परास्त किया। जो विरोध में उतरे उनको ढेर कर दिया। पहले से ही सेना के दो हेलीकॉप्टर दुश्मनों की निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन


ऑपरेशन शुरू हुआ और जवानों ने कुछ ही समय में यमुना नदी पर पुल बना दिया। इससे होकर टी-90 टैंक नदी पार पहुंचे। यहां दुश्मन के सैनिक बंकरों में छिपे थे। इसके बाद रूस निर्मित 10 बीएमपी-2 टैंक ने नदी में से ही दुश्मनों पर फायरिंग शुरू कर दी। विवश दुश्मन ने हथियार डाल दिए। एक घंटे तक चले ऑपरेशन मेघ प्रहार में 450 जवानों ने 20 टोलियां बनाकर काम किया। 
विज्ञापन


स्ट्राइक वन कोर के लेफ्टिनेंट जनरल शौकिन चौहान के नेतृत्व में सेना ने गुरुवार को बारिश के दौरान नदी के दूसरी ओर छिपे दुश्मनों को खदेड़ने, परास्त करने का अभ्यास किया। सेना क्षेत्र में यमुना नदी किनारे आपरेशन मेघ प्रहार के नाम से किए गए युद्धाभ्यास में हिसार स्थित मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री और पंजाब के भटिंडा में स्थित इंजीनियर्स रेजीमेंट के जवानों ने भी हिस्सा लिया। दो हेलीकाप्टर, रूस निर्मित 10 बीएमपी-2 और दो टी-90 टैंक का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल शौकिन चौहान ने बताया कि देश के पंजाब, हिमाचल और अन्य मैदानी इलाकों में नदियों के दूसरी ओर दुश्मन के  सैनिक बंकर बना लेते हैं। उन्हें नदी किनारे जाकर खदेड़ना मुश्किल काम है। इसीलिए नदी पार कर हथियार, टैंक ले जाने और ऑपरेशन पूरा करने का अभ्यास किया गया। 


बीएमपी-2: 10 जवान कर सकते हैं फायरिंग 
रूस निर्मित युद्धपोत बीएमपी-2 के बारे में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विशाल देव ने बताया कि इसमें 10 जवान, चालक सहित 13 लोगों के सवार होने और गोला-बारूद की जगह होती है। ये पानी की सतह पर चलता है। इसमें लगी अत्याधुनिक दूरबीनों से नदी किनारे छिपे दुश्मनों का पता लगाया जा सकता है। लोहे की मोटी चादरों से इसे सुरक्षा दी गई है। 



पानी में लड़ाई का प्रदर्शन 
 अभ्यास के दौरान पानी के अंदर प्रहार करने, दुश्मनों को बंधक बनाने, बंधक लोगों के लोहे बंधन काटने, बेल्डिंग करने आदि का प्रदर्शन किया गया। स्कू बा डाइवर सैनिक ने बताया कि वे समुद्री लुटेरों से लेकर खतरनाक नदियों में दुश्मनों से लड़ने की ट्रेनिंग लेकर आए हैं।  


एक सप्ताह से बरसात में कर रहे थे अभ्यास
ऑपरेशन मेघा प्रहार के एक सप्ताह पहले से यमुना किनारे सैनिक अभ्यास कर रहे थे। फाइनल गुरुवार को किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed