फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Army personnel killed his wife who became an obstacle in his love affair

Mathura News: प्रेम प्रसंग में बाधा बनी पत्नी को सैन्यकर्मी ने उतारा था मौत के घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Army personnel killed his wife who became an obstacle in his love affair
मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र में मृत मिली महिला की शिनाख्त शनिवार रात होने के बाद परिजन मथुरा आ गए। रविवार को उन्होंने विवाहिता का पोस्टमार्टम कराया और शव फर्रुखाबाद ले गए। मायका पक्ष का आरोप है कि पति ने प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर विवाहिता को मौत के घाट उतारा है। मैनपुरी पुलिस ने आरोपी पति को छाता के सेमरी गांव से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद निवासी भाई ज्ञानेंद्र ने बताया कि उसकी बहन सरिता सिंह (32) की शादी गौरव सिंह चौहान निवासी गांव नाहिली थाना घिरोर मैनपुरी के साथ वर्ष 2013 में की थी। पति सैन्यकर्मी है और वर्तमान में उसकी पोस्टिंग भटिंडा में है। दो माह पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था। बताया कि गौरव का पिछले तीन साल से किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी जब उसकी बहन को हुई तो उसने विरोध किया। कई बार समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो डेढ़ साल पहले उसकी बहन मैनपुरी में अपने बड़े बेटे कृष्णा के साथ किराए का मकान लेकर अलग रहने लगी।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को गौरव कार लेकर सरिता के घर पर पहुंचा और कार में रखे गेहूं उतारने को बोला। जैसे ही सरिता कार के पास पहुंची तो उसे जबरन कार में बैठाया और ले गया। इसकी जानकारी उन्हें हुई तो उन्होंने मैनपुरी में गौरव के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इधर, शनिवार सुबह सरिता का शव जैंत क्षेत्र में मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से परिजन को जानकारी हुई तो वह देर रात ही मथुरा आ गए। उन्होंने थाने में उसकी शिनाख्त कर पोस्टमार्टम कराया और शव को अपने साथ फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित लोको रोड ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैंत थाना क्षेत्र में शव मिलने पर मैनपुरी पुलिस भी मथुरा पहुंची। आरोपी सैन्यकर्मी की लोकेशन भी मथुरा में दिखाई दी। मैनपुरी पुलिस ने जैंत पुलिस की मदद से छाता के गांव सेमरी से सैन्यकर्मी पति गौरव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed