फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Armed youths opened fire in the court premises

मॉकड्रिल: मथुरा के जिला न्यायालय में फायरिंग...मच गई भगदड़, कई लोग हुए घायल

Sat, 17 May 2025 12:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 May 2025 12:05 PM IST
सार

मथुरा के जिला न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हथियारबंद दो युवकों ने फायरिंग कर दी। बाद में पता चला कि  यह एसएसएफ की मॉकड्रिल है तब लोगों ने राहत की सांस ली।
 

विज्ञापन
Armed youths opened fire in the court premises
जिला न्यायालय परिसर में घुसे हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार करके ले जाते एसएसएफ के जवान।

विस्तार

मथुरा जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार की दोपहर तीन बजे के करीब दो हथियारबंद युवक घुस गए। दोनों ने एडीजे कोर्ट के बाहर फायरिंग कर दी। इसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

 

सूचना कोर्ट की सुरक्षा संभालने वाली उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) को मिली तो जवान हरकत में आए। उन्होंने सबसे पहले घायलों को अस्पताल भेजा। इसके बाद फायरिंग करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंपा। हालांकि बाद में पता चला कि यह एसएसएफ की मॉकड्रिल है तब लोगों ने राहत की सांस ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसएफ के सुरक्षा प्रभारी विकास राय ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर 3 बजे सूचना मिली कि एडीजे कोर्ट के बाहर दो युवक फायरिंग कर रहे हैं। फायरिंग में कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी मिलते ही उन्होंने कोर्ट परिसर में लगी सारी फोर्स को अलर्ट किया। इसके बाद जिला न्यायालय परिसर के चारों दरवाजे बंद कराए और यहां पर जवानों की ड्यूटी लगाई। जवानों को दो दलों में विभाजित किया।

 
विज्ञापन

इसके बाद एडीजे कोर्ट के बाहर पहुंचे। यहां घायल पड़े लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। जबकि दूसरे दल ने हथियार बंद बदमाशों की तलाश की। 25 मिनट के अंदर एसएसएफ ने हालात पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल की गई, ताकि यदि इस तरह के हालात उत्पन्न होते हैं तो जवान तुरंत तैयार हो जाएं। मॉकड्रिल के दौरान संजय तरकर, क्यूआरटी प्रभारी प्रदीप सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव शिवकुमार लवानियां आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed