फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Approval of 140 industrial units worth 17 thousand crores in the district

Mathura News: जिले में 17 हजार करोड़ की 140 औद्योगिक इकाइयाें को स्वीकृति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Approval of 140 industrial units worth 17 thousand crores in the district
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में आयोजित जनपद स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट में बुधवार को उद्यमियों के साथ १४० औद्योगिक इकाइयों को जनपद में स्थापित करने की स्वीकृति दे दी है। इनकी स्थापना पर १७५०७ करोड़ रुपये विभिन्न उद्यमी इन्वेस्ट करेंगे। इससे करीब ४० हजार को रोजगार मिलेगा। यह जानकारी जिलाधिकारी पुलकित खरे ने दी।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद हेमामालिनी ने यूनिवर्सिटी कैंपस में विभिन्न उद्यमियों के स्टॉलों का अवलोकन किया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब मथुरा के विकास ने अपनी रफ्तार पकड़ी है। उद्यमी यहां रोजगारमुखी उद्योग स्थापित करें। केंद्र और राज्य की वर्तमान सरकार द्वारा पैदा किए गए अच्छे माहौल का लाभ उठाएं। उन्होंने मथुरा में कान्हा थीम की स्थापना को लेकर एक बार फिर इच्छा जाहिर की। कहा कि अब ये जल्द स्थापित होगा। विधायक श्रीकांत शर्मा ने एक अच्छे माहौल में ब्रज के विकास की बात की तो मांट के विधायक राजेश चौधरी, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह ने उद्यमियों से अपने क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आगरा अमित गुप्ता ने उद्यमियों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने यूपीएसआईडीसी एवं एमवीडीए के अधिकारियों को उद्यमियों के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने उद्यमी एवं व्यापारियों से कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए जाने के उद्देश्य से 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसी शृंखला में यह आयोजन जनपद स्तर पर किया गया है। इसमें १९ हजार करोड़ की लागत से १६५ इकाइयों के प्रस्ताव मिले थे, इसमें से १७५०७ करोड़ की १४० इकाइयों की स्वीकृति हुई है। इसमें यूएई, यूएसए आदि देशों के निवेशकों के भी प्रस्ताव हैं। इसमें होटल, उद्योग, डेयरी, चिकित्सा एजूकेशन, फूड इंडस्ट्रीज आदि शामिल हैं। उद्यमी देवेंद्र चौधरी ने मथुरा में उद्योग के लिए प्रजेंटेशन दिया। संचालन राजेंद्र अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, संयुक्त आयुक्त उद्योग आगरा मंडल अनुज कुमार, नगर आयुक्त अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना सहित विभिन्न क्षेत्रों से उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मथुरा के प्रमुख उद्योग
धार्मिक क्षेत्र मथुरा जनपद कृषि के साथ उद्यम प्रधान है। यहां मथुरा रिफाइनरी, पैप्सिको इंडिया होल्डिंग्स प्रालि, वेकमेट इंडिया प्रालि, गिन्नी फिलामेंट, वरून वेबरेज, वृंदावन एग्रो प्रालि, एक्वा प्लम्बिंग प्रालि आदि बड़ी औद्योगिक इकाइयां और बड़ी संख्या में लघु उद्यम स्थापित हैं। इनके अलावा जनपद के प्रमुख उद्योगों में सेनेटरी फिटिंग्स, इंजीनियरिंग कृषि यंत्र निर्माण, पैकेजिंग उद्योग, साड़ी उद्योग, प्लास्टिक एवं पीवीसी गुड्स, ठाकुर जी की पोशाक, ज्वेलरी निर्माण आदि भी शामिल हैं।

ये हैं जनपद के औद्योगिक क्षेत्र
जनपद में उद्योग विभाग के 4 मिनी औद्योगिक आस्थान बरारी, राया, मांट एवं बरहाना (कोसीकलां) एवं यूपीसीडा द्वारा विकसित 5 औद्योगिक क्षेत्र साइट-ए, साइट-बी, औद्योगिक क्षेत्र कोसीकलां, औद्योगिक क्षेत्र कोसी कोटवन विस्तार प्रथम व कोसी कोटवन आईआईडीसी स्थापित है।
ये रहे १० प्रमुख इन्वेस्टर्स
- प्रोक्सिमा मेटल्स प्रालि-5000 करोड़
- श्रेष्टी ग्रुप के कर्ल मेहता- 3000 करोड़
- केशव पब्लिकेशन प्रालि-1250 करोड़
- निवारा इंटरप्राइजेज प्रालि-1200 करोड़
- पॉवरग्रेड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड- 850 करोड़
- अवदी इंडस्ट्रीज प्रालि-500 करोड़
- ओमेक्स लिमिटेड-350 करोड़
- कंचन मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड, 300 करोड़
- सारंग होलीडेज इन एंड रिसोर्ट प्रालि, 270 करोड़
- पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स प्रालि-250 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed