{"_id":"8bdb1ae2cbda73f4e0b4950e88e672a4","slug":"appose-of-pollution-in-yamuna-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीक मिली जल निगम की नई पाइप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीक मिली जल निगम की नई पाइप
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं के साथ नालों और जल निगम की ओर से कराए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया।
इस दौरान निरीक्षण के दौरान कार्य धीमी गति और लापरवाही से होता मिला। जयकृष्णदास ने बताया कि जिला प्रशासन और जल निगम ने नाला निर्माण कार्य और यमुना में नालों का पानी गिरने से रोकने के लिए 12 फरवरी तक का समय मांगा था लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि भंवर घाट स्थित नई पाइप भी लीक मिली। उनके साथ उदयन शर्मा, आरपी सिंह, अनूप अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, श्रीदास प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
यमुना रक्षकदल की बैठक 12 फरवरी को कैमारवन स्थित गोविंद मठ में बैठक होगी। प्रदेश युवा अध्यक्ष विवेक महाजन ने बताया कि इसमें सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक हवन किया जाएगा। बैठक में आगे के आंदोलन की रणनीति पर चर्चा होगी।