{"_id":"628dbd85f000be405a5abd73","slug":"application-process-for-veterinary-science-university-begins-mathura-news-mtr5181788148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चिकित्सा विज्ञान विवि के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चिकित्सा विज्ञान विवि के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
मथुरा। एक बार फिर उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी (पशु चिकित्सा विज्ञान) विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान ने कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी और कॉलेज ऑफ वेटरनेरी साइंस में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया एक अगस्त तक जारी रहेगी। हालांकि तमाम प्रयासों के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन इन दोनों कॉलेजों के अलावा दो नए कॉलेजों को शुरू कराने में सफल नहीं हो सका है, जिनकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवि परिसर में चार साल पहले की थी।
उत्तर प्रदेश के एक मात्र वेटरनेरी विवि ने यूजी और पीजी डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। मथुरा स्थित इस विवि के कॉलेज ऑफ वेटरनेरी साइंस में बीवीएससी एंड एएच के साथ एमवीएससी, पीएचडी और डिप्लोमा इन वेटरनेरी फार्मेसी व डिप्लोमा इन लाइव स्ट्रॉक एक्सटेंशन के लिए ऑन लाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा कालेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी ऑनर्स इंड्रस्ट्रियल माइक्रो बायोलॉजी के लिए भी आवेदन हो रहे हैं।
हालांकि विवि परिसर में दो और कॉलेजों का भवन सफेद हाथी बनकर खडे़ हैं। इन्हें शुरू करने की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तत्कालीन राज्यपाल की मौजूदगी में करके गए थे, जो इस बार भी शुरू नहीं हो सके हैं। विवि के रजिस्ट्रार डॉ. पीके शुक्ला ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत विवि में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। विभिन्न कोर्सेज के लिए अलग-अलग अंतिम तिथियां तय की गई हैं।