Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   appearance festival of Banke Bihari was celebrated in Vrindavan

ठाकुरजी का प्राकट्योत्सव: गुब्बारों से सजाया बांकेबिहारी मंदिर, निधिवन में 501 किलो पंचामृत से भव्य अभिषेक

Tue, 25 Nov 2025 09:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 25 Nov 2025 09:11 PM IST
सार

निधिवनराज मंदिर में दर्शन के लिए देश–विदेश से आए भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अभिषेक के दौरान मंदिर प्रांगण राधे-राधे और जय श्री कृष्ण के जयघोषों से गूंज उठा। 

विज्ञापन
appearance festival of Banke Bihari was celebrated in Vrindavan
बांकेबिहारी का प्राकट्य उत्सव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिहार पंचमी पर्व के पावन अवसर पर मंगलवार को वृंदावन में ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी का 482वां प्रादुर्भावोत्सव परम्परागत वैभव और दिव्य उल्लास के साथ मनाया गया। जहां एक ओर बांकेबिहारी मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। मंदिर को गुब्बारों से सजाया गया था। निधिवनराज मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा में कुंजबिहारी श्री हरिदास गूंजता रहा और लोग झूमते गाते रहे।
विज्ञापन


निधिवनराज मंदिर में बिहारीजी के प्रागट्यस्थल पर दूध, दही, घी, शकर्रा और दिव्य जड़ी बूटियों से महाभिषेक के बाद आरती हुई। इसके बाद श्रीस्वामी हरिदास जी महाराज की भव्य सवारी निकाली गई। अनेक प्रसिद्ध बैंड, झाकियों और नृत्यदल ने इस शोभायात्रा को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया। दोपहर राजभोग आरती से ठीक पूर्व सवारी बांकेबिहारी मंदिर पहुंची। 
विज्ञापन


जहां सुगंधित पुष्पों, वस्त्रों और गुब्बारों से सजे मंदिर परिसर में परंपरानुसार पीठाधीश्वर आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी महाराज ने अगवानी आरती उतारी तथा भगवान को मोहनभोग और पंचमेवाओं का विशेष भोग अर्पित किया। ठाकुर जी ने स्वामी हरिदास जी संग राजभोग प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि यह उत्सव प्रागट्यकाल से ही मनाया जाता रहा है, परंतु 1955 में इसका नवीनीकरण होने के बाद यह ब्रज का सर्वप्रमुख आयोजन बन चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विगत 70 वर्षों में भव्यता निरंतर बढ़ी है जहां कभी स्वामी हरिदास जी की छवि को पीले शनील वस्त्रों वाले लकड़ी के डोले में कंधों पर उठाकर लाया जाता था,वहीं वर्तमान में चांदी के रथ में विराजमान कर सवारी निकाली जाती है।

ऐतिहासिक योगदान और परंपराओं का विस्तार
मंदिर के इतिहास पर दृष्टि डालें तो पिछले सौ वर्षों में सेवायतों और भक्त-सेवकों ने मंदिर के पर्व-त्योहारों को भव्य स्वरूप प्रदान करने में अविस्मरणीय योगदान दिया है। 1955 में तत्कालीन छठी प्रबंध समिति के अध्यक्ष बाबूराम यादव और सदस्यों द्वारा निधिवन से मंदिर तक शोभायात्रा प्रारंभ की गई जो आज ब्रज की सबसे विशिष्ट परंपरा बन चुकी है।

निधिवन मंदिर में 501 किलो पंचामृत से ठाकुर जी का भव्य अभिषेक
निधिवनराज मंदिर में ठाकुर जी का 501 किलो पंचामृत से दिव्य अभिषेक किया गया। पंचामृत में दूध, दही, घी, शह, शर्करा और दिव्य जड़ी बूटियों से अद्वितीय सम्मिश्रण तैयार किया गया जो सुबह से ही मंदिर परिसर में आध्यात्मिक सुगंध भरता रहा। सुबह के मंगलाचार और वेद मंत्रों के बीच शुरू हुए अभिषेक दर्शन के लिए देश–विदेश से आए भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अभिषेक के दौरान मंदिर प्रांगण राधे-राधे और जय श्री कृष्ण के जयघोषों से गूंज उठा। 


कार्यक्रम के अंतर्गत भक्तों द्वारा 11,000 दीपकों का दान किया गया। शाम होते-होते जब इन दीपों की लौ प्रज्वलित हुई तो पूरा निधिवन क्षेत्र दीयों की रोशनी से निखर उठा। दीपदान के इस दृश्य को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अभिषेक और दीपदान के पश्चात रात्रि में भव्य आतिशबाज़ी का आयोजन किया गया। रंग–बिरंगी आतिशबाजी से आकाश शोभायमान हो उठा और भक्तों ने घंटों तक उत्सव के इस क्षण का आनंद लिया। वहीं मंदिर में चित्र विचित्र महाराज सहित कई भजन गायकों ने भजन भी सुनाए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed